34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND vs WI, 2nd Test Match Day 4 : सील्स-ग्रीव्स ने दिखाया दम, चायकाल तक वेस्टइंडीज 361/9

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 10 अक्टूबर से खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार (13 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में 9 विकेट पर 361 रन बना लिए, जिससे उन्हें 82 रन की बढ़त हासिल हुई। इस समय जस्टिन ग्रीव्स 28 और जायडन सील्स 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
वे

स्टइंडीज ने दूसरे सत्र में शाई होप 103, रस्टन चेज 40 रन बनाकर आउट हुए। टेविन इमलाच 12, जोमैल वारिकान 3, एंडरसन फिलिप 2 और खेरी पियर बगैर खाता खोले आउट हुए। पहले सत्र में जॉन कैंपबेल का विकेट गंवाया था। उन्होंने 115 रन बनाए। तीसरे दिन तेगनारायण चंद्रपॉल 10 और अलिक अथानाज 7 रन बनाकर आउट हुए थे।

कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले कुलदीप यादव के 5 विकेट के बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रन पर आउट करके फॉलोऑन दे दिया। भारत ने पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी थी। कुलदीप यादव ने मेडन से शुरुआत की। वेस्टइंडीज ने 110 ओवर में 9 विकेट पर 361 रन बनाए। 91 रन की बढ़त हुई। वेस्टइंडीज ने 115 ओवर में 9 विकेट पर 376 रन बनाए। 106 रन की बढ़त हुई। जस्टिन ग्रीव्स 44 और जायडन सील्स 24 रन बनाकर क्रीज पर। 65 रन की साझेदारी हुई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles