23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

IND vs WI: धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त, वेस्टइंडीज के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने बरपाया कहर

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान रविंद्र जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उन्होंने लंच से ठीक पहले तक मात्र 81 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से शानदार 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जडेजा की यह पारी न सिर्फ टीम के लिए अहम रही, बल्कि उन्होंने अपने बेहतरीन स्ट्रोक प्ले से दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन किया।

रविंद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक 75 गेंदों पर पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 4 शानदार छक्के लगाए। इन 4 छक्कों के दम पर उन्होंने एमएस धोनी का टेस्ट में छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में धोनी से आगे निकल गए।

रविंद्र जडेजा ने छोड़ा एमएस धोनी को पीछे, टेस्ट छक्कों में बनाई बढ़त

रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लंच तक खेली अपनी 50 रन की पारी के दौरान 4 छक्के जड़े और इसके दम पर वो अब भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए जबकि एमएस धोनी अब 5वें नंबर पर खिसक गए। टेस्ट में जडेजा ने अब तक कुल 79 छक्के लगाए हैं (खबर लिखे जाने तक) जबकि एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 78 छक्के लगाए थे। भारत की तरफ से टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर वीरेंद्र सहवाग और ऋषभ पंत संयुक्त रूप से मौजूद हैं जिनके नाम पर 90-90 छक्के दर्ज हैं।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

90 – वीरेंद्र सहवाग
90 – ऋषभ पंत
88 – रोहित शर्मा<br>79 – रविंद्र जडेजा (खबर लिखे जाने तक)
78 – एमएस धोनी
69 – सचिन तेंदुलकर<br>61 – कपिल देव
57 – सौरव गांगुली

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles