22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

इंडिया ए के सामने 195 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य, बांग्लादेश ए ने आखिरी 12 गेंदों में जोड़े 50 रन; MI के खिलाड़ी ने दिए 28 रन

नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में इंडिया ए का सामना बांग्लादेश ए से हो रहा है। भारतीय कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम ने शुरुआत से ही तेज़ रन बनाए, जिसमें ओपनर हबीबुर रहमान सोहन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अब इंडिया ए को फाइनल में पहुंचने के लिए 195 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा। बांग्लादेश ए ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी थी और पहले 4 ओवर में ही रन रेट 10 के पार था। इसके बाद मिडिल ओवर्स में बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई और देखते ही देखते 130 रन पर 6 विकेट गिर गए थे। इसके बाद 19वें ओवर में नमन धीर के ऊपर मेहेरोब ने 28 रन मारते हुए स्कोर 170 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने 18 गेंद पर 48 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। एक समय लग रहा था कि स्कोर 160 तक रहेगा लेकिन मेहेरोब की पारी ने मैच को अब रोमांचक मोड़ पर ला दिया है।

आखिरी दो ओवर में 50 रन की जोरदार बढ़त

भारतीय गेंदबाजों ने 18 ओवर तक मैच पर अपना कंट्रोल रखा था। लेकिन 19वें ओवर में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी नमन धीर के ऊपर मेहेरोब ने 28 रन मारे और यहां से बांग्लादेश की टीम को मोमेंटम मिल गया। फिर आखिरी 20वें ओवर में विजय कुमार वैशाख ने 22 रन खर्च किए और बांग्लादेश ने एक मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। 17 ओवर में बांग्लादेश के 133 रन थे। आखिरी 18 गेंद पर 61 और आखिरी 12 गेंद पर टीम ने 50 रन बटोरे। मेहेरोब के अलावा यासिर अली ने 9 गेंद पर नाबाद 17 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश के ओपनर्स हबीबुर रहमान और जीशान आलम ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। 4.2 ओवर में 43 रन की इस साझेदारी को गुरजपनीत सिंह ने तोड़ा और जीशान को 26 रनों पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद जावाद अबरार ने धीमी बल्लेबाजी की और 19 गेंदों पर 13 रन बनाकर रमनदीप सिंह का शिकार बने। कप्तान हैदर अली भी 10 गेंदों पर 9 रन ही बना सके और हर्ष दुबे ने उन्हें पवेलियन भेजा।

अबु हैदर रोनी खाता भी नहीं खोल पाए और सुयश शर्मा ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। 119 रन पर बांग्लादेश के चार विकेट गिर गए और टीम की रन रफ्तार भी धीमी पड़ गई। लेकिन हबीबुर रहमान एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने 46 गेंदों पर 65 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद गुरजपनीत सिंह की धीमी गेंदबाजी ने उनकी पारी का अंत कर दिया। इसके बाद मेहेरोब का प्रदर्शन शुरू हुआ और उन्होंने यासिर के साथ सातवें विकेट के लिए नाबाद 64 रनों की साझेदारी की। अब इंडिया ए को जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles