27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया A की प्लेइंग XI घोषित — ध्रुव जुरेल, सिराज और कुलदीप को मौका

नई दिल्ली : इंडिया ‘ए’ और साउथ अफ्रीका ‘ए’ के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गुरुवार से शुरू हो गया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ‘ए’ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम फिलहाल पहली पारी में बल्लेबाज़ी कर रही है। इस मुकाबले के लिए चुनी गई प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिले, जहां शानदार फॉर्म में चल रहे रजत पाटीदार को बाहर रखा गया है। उनके स्थान पर टीम प्रबंधन ने कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देकर संयोजन में बदलाव किया है।

दूसरे टेस्ट में ध्रुव जुरेल शामिल, इंडिया A की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव

इंडिया ‘ए’ की प्लेइंग इलेवन में ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में भी जगह मिली है। साउथ अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ पहले टेस्ट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बावजूद देवदत्त पडिक्कल को एक और मौका दिया गया है। पडिक्कल को आगामी साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ के लिए सीनियर टीम इंडिया में चयनित किया गया है, और चयनकर्ताओं ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

इंडिया की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को भी मौका दिया गया है जबकि साई सुदर्शन भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। ध्रुव जुरेल भी इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा आकाशदीप, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। अभिमन्यु ईश्वरन को भी टीम में बतौर ओपनर शामिल किया गया जबकि ऑलराउंडर के रूप में टीम में हर्ष दुबे हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हर्ष दुबे, आकाश दीप, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका ए की प्लेइंग इलेवन

जॉर्डन हरमन, लेसेगो सेनोकवेन, टेम्बा बावुमा, जुबैर हमजा, मार्केस एकरमैन (कप्तान), कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), तियान वैन वुरेन, काइल सिमंड्स, प्रेनेलन सुब्रायेन, त्शेपो मोरेकी, ओकुहले सेले।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles