25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर टॉप-10 की उम्मीदें बरकरार रखीं, हिना, सुनलिता और इशिका ने किए गोल

नई दिल्ली : भारत ने एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के नौवें से 16वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में वेल्स को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने शीर्ष 10 में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें जीवित रखीं। चिली के सैंटियागो में खेले गए इस मैच में भारत की ओर से हिना बानो ने 14वें मिनट, सुनलिता टोप्पो ने 24वें मिनट और इशिका ने 31वें मिनट में गोल किए। वेल्स की तरफ से एलोइस मोट ने 52वें मिनट में टीम का एकमात्र गोल किया।

भारत क्वार्टर फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर

भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। वेल्स के खिलाफ मैच में भारत ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। मैच के पहले 30 सेकंड में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई। भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन शुरुआत में गोल नहीं कर सके। वेल्स को भी पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए बढ़त बनाने का मौका मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर निधि ने उनके प्रयासों को विफल कर स्कोर बराबर बनाए रखा।

मैच के पहले क्वार्टर के अंत में भारत ने किया पहला गोल

भारत पहले क्वार्टर के आखिरी क्षणों में गोल करने में सफल रहा, जब हिना ने साक्षी राणा के पास पर यह गोल किया। अपनी बढ़त को और मजबूत करने की कोशिश में भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और मैच पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम ने लगातार मौके बनाए, और इसका फायदा भी मिला जब राणा का शॉट सुनलिता के पास गया, जिन्होंने उसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। इस तरह भारत ने मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त बना ली।

भारत ने दूसरे हाफ में दागे 3 गोल, बढ़ाई बढ़त

भारत ने दूसरे हाफ के शुरू में ही अपनी बढ़त 3-0 कर ली, जब वेल्स की गोलकीपर से मिले रिबाउंड पर इशिका ने गोल कर दिया। भारत ने लगातार मौके बनाते हुए वेल्स को उसके ही हाफ में पीछे धकेलते हुए तीसरा क्वार्टर समाप्त किया। भारत चौथे और अंतिम क्वार्टर में भी गोल करने के लिए प्रयास करता रहा।

52वें मिनट में वेल्स ने किया स्कोर, भारत की बढ़त पर कोई असर नहीं

दूसरी तरफ वेल्स को एक मौका मिला, और एलोइस मोट ने 52वें मिनट में इसका फायदा उठाते हुए अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। भारत का अगला मुकाबला नौ दिसंबर को उरुग्वे के खिलाफ होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम ओवरऑल सूची में नौवें स्थान के लिए खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम 11वें स्थान के लिए मुकाबला करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles