23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

IND vs WI मुकाबले में भारत ने रचा इतिहास, तीन बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम

नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत जिस अंदाज में की थी, उससे भारतीय फैंस कुछ हद तक निराश नज़र आ रहे थे। लेकिन वेस्टइंडीज को हराकर जिस शानदार अंदाज में टीम इंडिया ने इस चरण का समापन किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की, उसने मानो हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी को होली से पहले ही बड़ा तोहफा दे दिया। इस यादगार जीत के साथ भारत ने कई अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम किए और टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी को और मजबूत कर दिया।

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे सफल रन चेज किया है। वहीं ओवरऑल यह वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा सबसे सफल रन चेज है। भारतीय टीम ने इससे पहले 175 से अधिक का स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में कभी नहीं चेज किया था। मगर अब संजू सैमसन की संकटमोचक पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इतिहास रचा और रिकॉर्ड छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इंडिया ने बराबरी की है।

आइए विस्तार से जानते हैं मैच में टीम इंडिया के तीन बड़े रिकॉर्ड्स

1- टी20 वर्ल्ड कप के सबसे सफल रन चेज
230 रन: इंग्लैंड, बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े 2016
206 रन: साउथ अफ्रीका, बनाम वेस्टइंडीज, वांडरर्स 2007
196 रन: भारत, बनाम वेस्टइंडीज, ईडेन गार्डेन्स 2026*
195 रन: यूएसए, बनाम कनाडा, डल्लास 2024
193 रन: वेस्टइंडीज, बनाम भारत, वानखेड़े 2016

2- टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम
भारत: 6 (2007, 2014, 2016, 2022, 2024, 2026)*
पाकिस्तान: 6 (2007, 2009, 2010, 2012, 2021, 2022)
इंग्लैंड: 6 (2010, 2016, 2021, 2022, 2024, 2026)

3- एक वेन्यू पर किसी टीम को सबसे ज्यादा बार हराने का रिकॉर्ड (T20I)
6 जीत: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, कराची
6 जीत: भारत बनाम आयरलैंड, मालाहीड
5 जीत: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड
5 जीत: न्यूजीलैंड बनाम जिम्बाब्वे, हरारे
5 जीत: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, लाहौर
5 जीत: पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, रावलपिंडी
5 जीत: भारत बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता*

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला

इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम अपने छठे ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब टीम इंडिया का नॉकआउट मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ होगा। यह हाई-वोल्टेज मैच 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। भारत के पास लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने और खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। वहीं इंग्लैंड भी शानदार फॉर्म में है और सुपर-8 के अपने तीनों मुकाबले सेमीफाइनल में पहुंची है, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles