38.9 C
New Delhi
Wednesday, May 14, 2025

भारत ने सिंगापुर को 13-1 से हराया, एक दिन पहले नेपाल के खिलाफ 24 गोल दागे थे भारतीय खिलाड़ियों ने

भोपाल। उदघाटन मुकाबले में नेपाल को 24-0 से रौंदने वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन सिंगापुर को 13-1 से हराते हुए पांचवीं एशियन स्कूल हॉकी चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की है। यूएई के नहीं आने से श्रीलंका को वाकओवर दे दिया गया। एक अन्य मैच में थाईलैंड ने नेपाल को 6-0 से हराया। इस तरह दूसरे दिन ऐशबाग स्टेडियम में 20 गोल हुए।
ऐशबाग स्टेडियम की दूधिया रोशनी में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सिंगापुर पर भी खूब गोल दागे। इसमें सैफ मोहम्मद खान ने पहले ही मिनट में पहला गोल दागकर टीम का खाता खोला। इसके बाद प्रताप लाकरा ने सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। प्रताप ने दूसरा गोल 42 वें मिनट में किया। वे मैन आफ द मैच रहे। नेपाल पर पहले दिन छह गोल दागने वाले अलीशान मोहम्मद ने बुधवार को भी तीन गोल दागे। उन्हाेंने 14, 61 और 65वें मिनट में फील्ड गोल किए। प्रताप के साथ-साथ मनिंदर सिंह, सैफ मो खान, मनीप ने दो-दो गोल किए। विनोद सैनी, और राहुल कुमार राजहर की स्टिक से एक-एक गोल आया। पहले हाफ में 6-0 से आगे भारत। इसके बाद दूसरे हाफ में भारत ने सात गोल दागे। मैच समाप्ति की ओर था तभी एक मौका सिंगापुर को भी मिल गया जब उसे पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर उसने गोल दागने में कोई गलती नहीं की। यह गोल 59वें मिनट में यीजुआन ने किया। 5वीं एशियन स्कूल हॉकी के दूसरे दिन भी भारतीय टीम सिंगापुर पर हावी रही।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles