नई दिल्ली: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में बारिश के कारण मैच को 20-20 ओवरों का कर दिया गया था। श्रीलंका से मिले 139 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दम पर महज 12 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हासिल कर लिया। आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम अब खिताबी मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी. फाइनल 21 दिसंबर (रविवार) को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में ही खेला जाएगा. बता दें कि पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया.
विहान और जॉर्ज के बल्ले से चमका
यहां से कप्तान विमथ दिनसारा और चामिका हीनातिगाला ने चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़कर श्रीलंकाई टीम को संभाला. कनिष्क चौहान ने दिनसारा को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा, जिन्होंने 4 चौके की मदद से 29 बॉल पर 32 रन बनाए. फिर कनिष्क ने किथमा विथानापथिराना (7 रन) को क्रीज पर ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज आधम हिल्मी सिर्फ 1 रनों के स्कोर पर खिलान पटेल का शिकार बने.
इसके बाद चामिका हीनातिगाला और सेथमिका सेनेविरत्ने ने सातवें विकेट के लिए अहम 52 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका की पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हीनातिगाला ने तीन चौकों की मदद से 38 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि सेनेविरत्ने ने 2 चौके और एक छक्के के सहारे 22 गेंदों पर 30 रनों का उपयोगी योगदान दिया। दोनों बल्लेबाज़ों का विकेट हेनिल पटेल ने झटका।
भारतीय टीम अब तक अजेय
भारतीय टीम ने अपने तीनों ग्रुप मुकाबले जीते थे. अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने संयुक्त अरब अमीरात को 234 रनों से पराजित किया था. उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों पर 171 रनों की तूफानी पारी खेली थी. फिर भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से हरा दिया. अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंद दिया था.
सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन और किशन कुमार सिंह
सेमीफाइनल में श्रीलंका की प्लेइंग-11: सनुजा निंदुवारा, विरन चामुदिथा, किथमा विथानापथिराना, कविजा गमागे, विमथ दिनसारा (कप्तान), चामिका हीनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, आधम हिल्मी (विकेटकीपर), रसिथ निमसारा, सेथमिका सेनेविरत्ने, विग्नेशवरन आकाश.
भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले
12 दिसंबर: बनाम यूएई, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, दुबई, (भारत की 234 रनों से जीत)
14 दिसंबर: बनाम पाकिस्तान, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, दुबई (भारत ने 90 रनों से मैच जीत)
16 दिसंबर: बनाम मलेशिया, द सेवन्स, दुबई (भारत की 315 रनों से जीत)
नॉकआउट मैचों का पूरा शेड्यूल
19 दिसंबर: पहला सेमीफाइनल- भारत की 8 विकेट से जीत, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, दुबई
19 दिसंबर: दूसरा सेमीफाइनल- पाकिस्तान की 8 विकेट से जीत, द सेवन्स, दुबई
21 दिसंबर: फाइनल, भारत vs पाकिस्तान, आईसीसी एकेडमी ग्राउंड, दुबई

