23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सेट किया 168 रनों का लक्ष्य, मिडिल ऑर्डर में कमजोरी दिखी टीम इंडिया

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच कैरारा (गोल्ड कोस्ट) के हेर‍िटेज बैंक स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में टॉस ऑस्ट्रेल‍ियाई कप्तान म‍िचेल मार्श ने जीता था. भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन गिल (46) ने बनाए

भारत के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की झलक

इस मुकाबले में भारत की ओर से अभ‍िषेक शर्मा और शुभमन ग‍िल ओपन‍िंग करने के ल‍िए आए. मैच के पहले ही ओवर में बेन ड्वार्शुइस की गेंद जेवियर बार्टलेट ने अभ‍िषेक शर्मा का कैच टपका दिया. इसके बाद अभिषेक ने 26 रनों की पारी खेली. लेकिन 7वें ओवर में एडम जम्पा ने उनका विकेट झटका. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75-1 था. 12वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा जब शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हो गए. तब भारत का स्कोर 88 रन था. दुबे ने अपनी पारी में एक चौका एक छक्का लगाया. 15वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब शुभमन गिल 46 रन बनाकर आउट हो गए. 16वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा जब कप्तान सूर्या 20 रन बनाकर आउट हो गए. 17वें ओवर में तिलक वर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जितेश भी 3 रन बनाकर आउट हुए. 19वें ओवर में भारत को सातवां झटका लगा, जब सुंदर 12 रन बनार आउट हो गए. आखिरी ओवर में अर्शदीप भी अपना विकेट गंवा बैठे. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा.

भारत ने बिना किसी बदलाव के मैदान में किया आगाज़

गोल्ड कोस्ट टी20 में भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

गोल्ड कोस्ट टी20 में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा

भारत vs ऑस्ट्रेल‍िया टी20 सीरीज 2025 शेड्यूल

पहला टी20: 29 अक्टूबर, कैनबरा (मैच रद्द)
दूसरा टी20: 31 अक्टूबर, मेलबर्न (ऑस्ट्रेल‍िया 4 विकेट से जीता)
तीसरा टी20: 2 नवंबर, होबार्ट (भारतीय टीम 5 विकेट से जीती)
चौथा टी20: 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट (आज)
पांचवां टी20: 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles