29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

अंडर-19 इंडिया कैम्प के लिये संकेत श्रीवास्तव चयनित

भोपाल,मध्यप्रदेश राज्य क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी संकेत श्रीवास्तव का चयन अंडर-19 भारतीय टीम के लिये किया गया है। आज ही बी.सी.सी.आई. के मुख्य सी.ई.ओ. आर.एस. शेट्टी द्वारा जानकारी दी गई है कि संकेत श्रीवास्तव बैंगलुरू में आयोजित इंडिया अंडर-19 कैम्प के लिए चयनित हुए है। उन्हें अपनी उपस्थिति 10 जनवरी, 2017 को एन.सी.ए., बैंगलुरू में दर्ज करानी है।

मध्य प्रदेश राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी संकेत श्रीवास्तव के अंडर-19 इंडिया कैम्प में चयनित होने पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में अच्छा प्रर्दशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने भी संकेत की इस उपलब्धि के लिए उन्हं बधाई दी।उल्लेखनीय है कि संकेत श्रीवास्तव मध्यप्रदेश राज्य पुरूष क्रिकेट अकादमी में विगत 5 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर तथा अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक मदनलाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles