31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

India vs Japan Hockey: मनदीप और हरमनप्रीत के गोल की मदद से भारत ने जापान को 3-2 से हराया

राजगीर: कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए मैच में जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत के लिए पहला गोल मनदीप सिंह ने मैच के चौथे मिनट में किया, जबकि हरमनप्रीत ने पांचवें और 46वें मिनट में गोल दागे। जापान की ओर से कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में दोनों गोल किए। भारत ने शुक्रवार को टूर्नामेंट में चीन को 4-3 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। मेजबान टीम अपना अंतिम पूल मैच सोमवार को कजाखस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles