नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (14 जनवरी) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में होगा। वडोदरा में पहला मैच भारत ने 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब टीम की नजर शुभमन गिल की कप्तानी में पहली वनडे सीरीज जीतने पर होगी। कीवी टीम ने पहले वनडे में अपने मुख्य खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भी दमदार प्रदर्शन किया था। माइकल ब्रेसवेल की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम इस मैच को जीतकर सीरीज के निर्णायक मुकाबले को इंदौर में ले जाने का प्रयास करेगी।
भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव तय है। वाशिंगटन सुंदर चोटिल होकर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दिल्ली के आयुष बदोनी को मौका मिला है। नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन पर भी निगाहें होंगी। सुंदर के न होने पर उनपर और जिम्मेदारी होगी।
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसराण से जुड़ी जानकारी
- भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार (14 जनवरी) को खेला जाएगा। - भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। - भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे किस समय शुरू होगा?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 से खेला जाएगा। - भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे का टॉस कब होगा?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगा। - भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं - भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

