नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1.00 बजे होने की संभावना है। न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया था। दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने हर विभाग में भारत को मात दी थी, और अब दोनों टीमों के पास तीसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा अवसर है।
इंदौर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहां बड़े रन बनते हैं। हालांकि शुरुआत के ओवर्स में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है, लेकिन बीच के ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को भी अच्छा टर्न मिल सकता है। पिछले मैच में भारत ने एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरकर रणनीति अपनाई थी, लेकिन तीसरे मुकाबले में टीम का प्लेइंग 11 क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी। इस मैच में संभव है कि आयुष बदोनी को टीम में मौका मिले। वैसे, तीसरे मैच को आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं, इसके बारे में आगे जानकारी दी गई है।
- भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच रविवार (18 जनवरी) को इंदौर में खेला जाएगा। - भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे में टॉस किस समय किया जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच का टॉस का समय दोपहर 1 बजे पर होगा। - भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच की शुरुआत कितने बजे से होगी?
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। - भारत में भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। - भारत में भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत में JioHotstar ऐप पर भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी/आयुष बदोनी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज/अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैक फाउल्क्स, जोश क्लार्कसन, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

