34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

India vs South Africa 2nd: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, टेम्बा की वापसी और भारत की पहले बल्लेबाजी

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जबकि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इससे पहले रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

इस मुकाबले की लाइव कवरेज हम लगातार अपडेट कर रहे हैं और मैच से जुड़ी हर ताजा जानकारी को इस पेज पर जोड़ते रहेंगे, इसलिए आप पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें। गौरतलब है कि रायपुर में अब तक केवल एक ही वनडे मैच खेला गया है, जो 21 जनवरी 2023 को हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

टीम इंडिया बिना बदलाव के मैदान में, टेम्बा बावुमा की वापसी

इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. रांची वाली टीम ही रायपुर में खेलती दिखेगी. वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम में टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है. पिछले मैच में वो नहीं खेले थे. भारत को एक बार फिर टॉस में हार का सामना करना पड़ा है. ये लगातार 20वां मौका है जब भारत के कप्तान टॉस नहीं जीत सके हैं.

रायपुर ODI के लिए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

भारत-साउथ अफ्रीका (H2H)

कुल ओडीआई मैच: 95
भारत ने जीते: 41
साउथ अफ्रीका ने जीते: 51
बेनतीजा: 3

रांची वनडे 2025: मैच का पूरा हाल

रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले रोमांचक ODI में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली के 135, रोहित शर्मा के 57 और केएल राहुल के 60 रनों की बेहतरीन पारियों की मदद से 350 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 332 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और टीम इंडिया ने मैच अपने नाम किया।

भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. जबकि हर्षित राणा को 3 सफलता मिली. वहीं, अर्शदीप सिंह को भी दो विकेट मिला. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला.भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में टेस्ट सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव.

वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, लुंगी एंगिडी और प्रेनेलन सुब्रायन.

भारत साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 2025 का शेड्यूल

30 नवंबर : रांची (भारत 17 रनों से मैच जीता)
3 द‍िसंबर : रायपुर, दोपहर 1:30 (आज)
6 द‍िसंबर : व‍िशाखापत्तनम, दोपहर 1:30

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles