25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

भारत vs साउथ अफ्रीका: टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऐसे देखें

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना सफर 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मैच से शुरू करेगी। इससे पहले, टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वार्म-अप मुकाबला खेलेगी। ये दोनों टीमें पिछले संस्करण की फाइनलिस्ट भी थीं, जिसमें भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन का परीक्षण कर सकते हैं। टीम में संजू सैमसन को अंतिम अवसर दिया जा सकता है, या फिर उनकी जगह इशान किशन और अभिषेक शर्मा की नई ओपनिंग जोड़ी को आजमाया जा सकता है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज हारकर लौटी थी। ऐडेन मार्कराम की कप्तानी में प्रोटियाज इस मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगे।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका T20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच कब खेला जाएगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच कहां खेला जाएगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच का टॉस कब होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच कितने बजे शुरू होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का वार्म अप मैच भारतीय समय के मुताबित शाम 7 बजे से शुरू होगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी पर होगा।
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी।
दोनों टीमों के विश्व कप स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को यान्सन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, रियान रिकल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles