28.2 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20: लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना होगा, जबकि मेहमान श्रीलंकाई टीम जीत का खाता खोलने के लिए मैदान में उतरेगी। पहले टी20 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था, जिससे भारतीय टीम का आत्मविश्वास बुलंद है।

पहले मैच में नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेलने वाली जेमिमा रोड्रिग्स इस दूसरे मुकाबले में भी फैंस की नजरों का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जिन्होंने पहले मैच में 25 रन बनाए थे, पर भी काफी उम्मीदें होंगी। पहले टी20 में विश्व कप फाइनल की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा का बल्ला शांत रहा था, ऐसे में उनके प्रदर्शन पर भी इस मैच में ध्यान रखा जाएगा। वहीं, पहले टी20 में डेब्यू करने वाली वैष्णवी शर्मा अपने पहले अंतरराष्ट्रीय विकेट की तलाश में मैदान में उतरेंगी।

भारत बनाम श्रीलंका, महिला टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी:-
  • भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा?
    भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार 23 दिसंबर को खेला जाएगा।
  • भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?
    भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज के दूसरे मैच का टॉस कब होगा?
    भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज के दूसरे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।
  • भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज के दूसरे मैच का लाइव एक्शन कब शुरू होगा?
    भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज के दूसरे मैच का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
  • भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज के दूसरे मैच का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
    भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज के दूसरे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा।
  • भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार की ऐप पर देख पाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles