29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

भारत-वेस्टइंडीज मैच का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का लाइव टेलीकास्ट

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, जो एक तरह से नॉकआउट मैच साबित होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। दोनों टीमों ने सुपर 8 में जिम्बाब्वे को हराकर एक-एक जीत दर्ज की है, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम अपना पिछला मैच हारकर इस मुकाबले में उतर रही है, जबकि भारत ने साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को हराया और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा। इस मुकाबले के बाद दो दिन का ब्रेक रहेगा, जिसके बाद 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, जिससे अब सबकी नजरें इस अहम भिड़ंत पर टिकी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026, IND vs WI मैच लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच कहां खेला जाएगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच मैच रविवार 1 मार्च को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच किस समय शुरू होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के लिए शाम 06:30 बजे टॉस होना है।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
ये हैं भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज की संभावित XI: ब्रेंडन किंग, शाय होप (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमेन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, रोस्टन चेज, गुदाकेश मोती, शमार जोसेफ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles