39.8 C
New Delhi
Thursday, April 10, 2025

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने अगले महीने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में होने वाले हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भारतीय जूनियर पुरुष टीम की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। इस टीम में ड्रैग फ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह शामिल हैं, जिन्हें एफआईएच की तरफ से वर्ष 2016 के लिए राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर के लिए नामांकित किया गया है। वह रियो ओलम्पिक में भारतीय टीम का भी हिस्सा रहें थे। स्ट्राइकर और सुरजीत अकादमी से प्रशिक्षित मनदीप सिंह भी इस टीम में शामिल किये गये हैं।
मनदीप रियो ओलंपिक से पहले लंदन में खेली गयी एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की फॉरवर्ड लाइन का हिस्सा थे। उन्होंने कई मुश्किल मैचों में भारत को मैदानी गोलकर बढ़त दिलाई थी। इनके साथ अरमान कुरैशी, परविंदर सिंह, गुरजंत सिंह, अजीत कुमार पांडे और सिमरनजीरत सिंह भी टीम में शामिल हैं। डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार को भी शामिल किया गया है। उन्होंने वेलेंशिया में भारत की तरफ से सर्वाधिक गोल दागे थे। रियो ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रहें विकास दहिया भी टीम में शामिल किये गये हैं।
भारतीय हॉकी टीम के कोच रोलैंट ओल्टमैंस ने कहा, ‘इस टीम का गठन हाल के परिणामों के आधार पर किया गया है। मेरा मानना है कि यह टीम जूनियर हॉकी की बेहतरीन टीम है। खिलाड़ी पदक हासिल करने के लिए मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से तैयार हैं। हमारी कोशिश पदक जीतने की है। इसके लिए हम मैच-दर-मैच बेहतर प्रदर्शन करेंगे और इस समूह की सबसे अच्छी बात यह है कि वे अपने भावनाओं पर काबू रखना अच्छी तरह जानते हैं।’ भारत इस टूर्नामेंट में पूल डी में आठ दिसम्बर को कनाडा के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। इसके बाद वह 10 दिसम्बर को इंग्लैंड और 12 दिसम्बर को दक्षिण अफ्रीका के साथ लीग मैच में भिड़ेगा।
भारतीय जूनियर टीम इस प्रकार है
गोलकीपर- विकास दहिया, कृष्णन बी पाठक
डिफेंडर- दीपसेन टिर्की, हरमनप्रीत सिंह, वरूण कुमार, विक्रमजीत सिंह, गुरिंदर सिंह,
मिडफिल्डर- हरजीत सिंह, संता सिंह, नीलकांत शर्मा, मनप्रीत, सुमित
फॉरवर्ड- परविंदर सिंह, गुरजंत सिंह, अरमान कुरैशी, मनदीप सिंह, अजीत कुमार पांडे, सिमरनजीत सिंह

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles