23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

यूथ ओलिंपिक क्वालीफायर में मप्र के विवेक करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी

भोपाल। शिवनगर चादौन (इटारसी) के युवा हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद 25 अप्रैल से बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित यूथ ओलिंपिक गेम्स क्वालीफायर टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हॉकी इंडिया ने उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी है। यह दूसरा मौका है जब विवेक सागर प्रसाद को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। इससे पहले उन्हें अक्टूबर-2017 में आयोजित सातवें सुल्तान आॅफ जौहर कप में टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। विवेक सागर इन दिनों गोल्ड कोस्ट में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके अलावा मप्र पुरुष हॉकी अकादमी के मो. आलीशान भी टीम में हैं। बता दें कि विवेक ने वर्ष 2013-16 के बीच करीब तीन साल तक मप्र हाॅकी अकादमी भोपाल में रहकर अपने खेल काे निखारा है। इस टूर्नामेंट के लिए मप्र महिला हॉकी अकादमी की गोलकीपर बिच्चू देवी खरीबम और डिफेंडर इशिका चौधरी को भी भारतीय जूनियर गर्ल्स टीम में जगह मिली है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles