31.7 C
New Delhi
Monday, May 12, 2025

कोहली के संन्यास पर भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन आया समाने

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से सोमवार (12 मई) को संन्यास का ऐलान कर दिया। 36 साल के कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट खेले और 46.85 के औसत से और 30 शतक की मदद से 9230 रन बनाए। कोहली के संन्यास पर भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन समाने आया है।

गंभीर ने एक्स पर लिखा, “शेर जैसा जुनून वाला आदमी! cheeks तुम्हारी बहुत याद आएगी।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में बता दी है। बोर्ड ने उन्हें अपने अपने फैसले पर विचार करने को कहा था, लेकिन विराट का फैसला नहीं बदला। उन्होंने नए टेस्ट साइकल की शुरुआत से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

पिछले कुछ समय में विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में नाबाद 100 रन बनाए। यह जुलाई 2023 (वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में) के बाद से टेस्ट में उनका पहला शतक था। कोहली ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी 2019 में पुणे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन की खेली थी। तब उनका औसत 55.10 का था। अब उनका औसत 46.85 का हो गया। पिछले 24 महीनों में उनका औसत 32.56 का रहा है।

विराट कोहली टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने 68 मैचों में भारत की कप्तानी की। इसमें 40 में जीत मिली और 17 में हार का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 60 में 27 और सौरव गांगुली की कप्तानी में 49 में 21 मैच जीते। विराट कोहली से पहले पिछले हफ्ते रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles