25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भारत की पहली पारी 201 पर समाप्त, साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। आज (24 नवंबर) इस मुकाबले का तीसरा दिन है। भारत ने पहली पारी में सिर्फ 201 रन बनाए, जिसके आधार पर साउथ अफ्रीका को 288 रनों की लीड मिली। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन नहीं दिया और अब अपनी दूसरी पारी खेल रही है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए. ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए ये मैच जीतना ही होगा. भारतीय टीम को कोलकाता टेस्ट मैच में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के चलते भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुका है.

ऐसी रही भारत की पहली पारी

भारत की पहली पारी में सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने दूसरे दिन के आखिरी सत्र में सधी बल्लेबाजी की और साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को विकेट नहीं लेने दिया. हालांकि इस दौरान भारतीय पारी में सिर्फ 6.1 ओवरों का खेल हो पाया. खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल लगभग आधे घंटे पहले ही समाप्त करना पड़ा.

तीसरे दिन के खेल में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने इंटेट दिखाया. यशस्वी ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. वहीं राहुल की डिफेंस सॉलिड रही. राहुल और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई. राहुल 22 रनों के निजी स्कोर पर केशव महाराज का शिकार बने. राहुल के आउट होने के कुछ देर बाद यशस्वी ने अपनी फिफ्टी पूरी की. यशस्वी ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 85 गेंदों पर अपना 13वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया.

यशस्वी जायसवाल 58 रनों के निजी स्कोर पर स्पिनर साइमन हार्मर को विकेट दे बैठे. हार्मर ने फिर साई सुदर्शन (15 रन) को भी सस्ते में चलता कर दिया. भारत का चौथा विकेट ध्रुव जुरेल (0 रन) के रूप में गिरा, जो मार्को जानसेन का शिकार बने. कप्तान ऋषभ पंत (7 रन) से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने भी निराश किया. पंत को जानसेन ने अपने जाल में फंसाया.

मार्को जानसेन ने इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी (10 रन) और रवींद्र जडेजा (6 रन) को शॉर्ट पिच गेंदों पर आउट किया, और जडेजा के आउट होने के समय भारत का स्कोर 122/7 था। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए भारतीय पारी को संभाला। आठवें विकेट के लिए सुंदर और कुलदीप ने 72 रनों की साझेदारी की। वॉशिंगटन सुंदर को साइमन हार्मर ने आउट किया; सुंदर ने 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 92 गेंदों पर 48 रन बनाए। इसके बाद नौवां विकेट कुलदीप यादव के रूप में गिरा, जिन्होंने 3 चौकों की मदद से 134 गेंदों पर 19 रन बनाए और मार्को जानसेन ने उन्हें आउट किया। जानसेन ने इस पारी में अपना पांचवां विकेट लेकर भारतीय पारी का अंत बुमराह (5 रन) को आउट कर दिया।

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (201/10, 83.5 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
यशस्वी जायसवाल कैच मार्को जानसेन, बोल्ड साइमन हार्मर 58
केएल राहुल कैच एडेन मार्करम, बोल्ड केशव महाराज 22
साई सुदर्शन कैच रयान रिकेल्टन, बोल्ड साइमन हार्मर 15
ध्रुव जुरेल कैच केशव महाराज, बोल्ड मार्को जानसेन 00
ऋषभ पंत कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन 07
रवींद्र जडेजा कैच साइमन हार्मर, बोल्ड मार्को जानसेन 6
नीतीश कुमार रेड्डी कैच ए़डेन मार्करम, बोल्ड मार्को जानसेन 10
वॉशिंगटन सुंदर कैच एडेन मार्करम, बोल्ड साइमन हार्मर 48
कुलदीप यादव कैच ए़डेन मार्करम, बोल्ड मार्को जानसेन 19
जसप्रीत बुमराह कैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन 5
कुलदीप यादव नाबाद 2*

विकेट पतन: 1-65 (केएल राहुल, 21.3 ओवर), 2-95 (यशस्वी जायसवाल, 32.2 ओवर), 3-96 (साई सुदर्शन, 34.3 ओवर), 4-102 (ध्रुव जुरेल, 35.3 ओवर), 5-105 (ऋषभ पंत, 37.2 ओवर), 6-119 (नीतीश कुमार रेड्डी, 41.4 ओवर), 7-122 (रवींद्र जडेजा, 43.3 ओवर),
8-194 (वॉशिंगटन सुंदर, 78.1 ओवर), 9-194 (कुलदीप यादव, 81.5 ओवर), 10-201 (जसप्रीत बुमराह, 83.5 ओवर)

साउथ अफ्रीका की पहली पारी: मुथुसामी का शतक

मुकाबले में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. साउथ अफ्रीका की पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. मुथुसामी ने 206 बॉल पर 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे. मुथुसामी के इंटरनेशनल करियर का ये पहला शतक रहा. मेहमान टीम के लिए मार्को जानसेन ने तो तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया.

मार्को जानसेन ने 7 छक्के और 6 चौके की मदद से 91 गेंदों का सामना करते हुए 93 रन बनाए. ट्रिस्टन स्टब्स (49 रन), काइल वेरेने (45 रन), टेम्बा बावुमा (41 रन), एडेन मार्करम (38 रन) और रयान रिकेल्टन (35 रन) ने भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया. भारतीय टीम की ओर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके. रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भी दो-दो सफलताएं हासिल हुईं.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (489/10, 151.1 ओवर्स)
बल्लेबाज विकेट रन
एडेन मार्करम बोल्ड जसप्रीत बुमराह 38
रयान रिकेल्टन कैच ऋषभ पंत, बोल्ड कुलदीप यादव 35
ट्रिस्टन स्टब्स कैच केएल राहुल, बोल्ड कुलदीप यादव 49
टेम्बा बावुमा कैच यशस्वी जायसवाल, बोल्ड रवींद्र जडेजा 41
टोनी डी जोरजी कैच ऋषभ पंत, बोल्ड मोहम्मद सिराज 28
वियान मुल्डर कैच यशस्वी जायसवाल, बोल्ड कुलदीप यादव 13
सेनुरन मुथुसामी कैच यशस्वी जायसवाल, बोल्ड मोहम्मद सिराज 109
काइल वेरेने स्टम्प ऋषभ पंत, बोल्ड रवींद्र जडेजा 45
मार्को जानसेन बोल्ड कुलदीप यादव 93
साइमन हार्मर बोल्ड जसप्रीत बुमराह 05
केशव महाराज नाबाद 12*

विकेट पतन: 1-82 (एडेन मार्करम, 26.5 ओवर), 2-82 (रयान रिकेल्टन, 27.2 ओवर), 3-166 (टेम्बा बावुमा, 57.2 ओवर), 4-187 (ट्रिस्टन स्टब्स, 63.1 ओवर), 5-201 (वियान मुल्डर, 67.1 ओवर), 6-246 (टोनी डी जोरजी, 81.1 ओवर), 7-334 (काइल वेरेने, 120.3 ओवर), 8-431 (सेनुरन मुथुसामी, 138.1 ओवर), 9-462 (साइमन हार्मर, 143.1 ओवर), 10-489 (मार्को जानसेन, 151.1 ओवर)

गुवाहाटी टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, र‍यान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, साइमन हार्मर और केशव महाराज.

भारत vs साउथ अफ्रीका टेस्ट (H2H)

कुल मुकाबले- 45
भारत ने जीते- 16
साउथ अफ्रीका ने जीते- 19
ड्रॉ- 10

भारत-साउथ अफ्रीका H2H (भारत में)

कुल टेस्ट मैच- 20
भारत ने जीते- 11
साउथ अफ्रीका ने जीते- 6
ड्रॉ- 3

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles