32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 23, 2025

ग्रैंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता में भारत के हिमांशु ने तेमूर को दी मात

भोपाल। इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता में भारत के शीर्ष ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा ने टाॅप सीड और खिताब के अब तक के प्रबल दावेदार अमेरिका के तेमूर गारेएव को पराजित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने नौवे चक्र की समाप्ति के बाद शीर्ष-5 खिलाड़ियों में जगह बना ली है। इसमें मलेशिया के ली तियान, वियतनाम के डुक हो, रशिया के रोजुम इवान, वियतनाम के ट्रान तुआम मिन्ह और मलेशिया के इंटरनेशनल मास्टर येहो लिक्यान शामिल हैं। प्रतियोगिता में गुरुवार को निर्णायक दसवें चक्र के मुकाबले होंगे।
यहां शीर्ष भारतीय ग्रांड मास्टर हिमांशु शर्मा ने तेमूर को हराकर उन्हें खिताब की दौड़ से बाहर कर दिया। इश जीत के बाद अगर वह आखिरी चक्र जीत लेंगे, तो खुद खिताब के दावेदार हो जा जाएंगे। हिमांशु ने सफेद मोहरों से खेलते हुए सिसिलियन ओपनिंग में शुरुआत से ही तेमूर के राजा की ओर आक्रामक रुख अपनाया और उनका दबाव तब काम कर गया जब हिमांशु के दोनों ऊंट, वजीर और प्यादों के संयुक्त आक्रमण का तेमूर सही जवाब नहीं दे सके और 41 चालों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। स्पर्धा के शीर्ष मुकाबलों में अधिकांश बराबरी पर छूटे। ऐसे में पांच खिलाड़ी 7.5 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं।
मुकाबलों में सबसे आगे चल रहे वियतनाम के ट्रान तूआन मिन्ह ने रूस के रोजुम इवान के साथ ड्रा खेला। वहीं इससे अन्य तीन खिलाड़ियों को भी बढ़त में आने का मौका मिल गया।
वियतनाम के डुक हुआ ने अंतिम राउंड के ठीक पहले रफ्तार पकड़ते हुए भारत के राहुल संगमा को हराकर सयुंक्त बढ़त हासिल की। एक अन्य मुकाबले में अंकित गजवा को मलेशिया के ली तियान से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत के 11 वर्षीय इंटरनेशनल मास्टर गुकेश डी ने टर्की के दिग्गज खिलाड़ी सुआत अटालिक को बराबरी पर रोक लिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles