37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

पैरा एशियाई खेलों में भारत का ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम प्रदर्शन

जकार्ता। पैरा एशियाई खेलों का समापन शनिवार को इंडोनेशिया में हो गया। भारत ने इस खेल के इतिहास में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसने 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 72 पदक अपने नाम किए। भारत अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहा। इससे पहले भारत ने सबसे ज्यादा 3 स्वर्ण, 14 रजत और 16 कांस्य सहित 33 पदक 2014 में जीते थे।

गेम्स के आखिरी दिन आज भारत को दो स्वर्ण पदक मिले। बैडमिंटन में तरुण ने पुरुषों के एसए-4 एकल वर्ग में और प्रमोद भगत ने एसएल-3 वर्ग में गोल्ड जीता। तरुण ने चीन के युयांग गाओ को 21-16, 21-6 से हराया। वहीं, प्रमोद ने इंडोनेशिया के उकून रुकेन्डी को 21-19, 15-21 और 21-14 से हराया।
पदक तालिका में चीन पहले स्थान पर है। उसने 172 स्वर्ण, 88 रजत और 59 कांस्य सहित 319 पदक हासिल किए। वहीं, 145 पदक के साथ कोरिया रिपब्लिक दूसरे और 136 पदक के साथ ईरान तीसरे स्थान पर रहा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles