28.5 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

साल 2025 में भारत की खेलों में धमाकेदार उपलब्धियां: रिकॉर्ड और गोल्ड की भरमार

नई दिल्ली: साल 2025 भारतीय खेल इतिहास के उन खास वर्षों में शामिल हो गया, जब देश ने एक साथ कई खेलों में वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत का एहसास कराया। क्रिकेट में भारतीय पुरुष टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर अपना दबदबा कायम रखा, वहीं नवी मुंबई में महिला टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत ने इतिहास रच दिया। इसके अलावा, शतरंज में डी. गुकेश और दिव्या देशमुख जैसे युवा सितारों ने भारत को नई पहचान दिलाई, जबकि नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में एक बार फिर देश का परचम लहराया। पैरा-स्पोर्ट्स और एशियाई खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि 2025 सिर्फ उपलब्धियों का साल नहीं, बल्कि भारत के खेल महाशक्ति बनने की कहानी का अहम पड़ाव भी रहा।

1. 2025 एशियन यूथ गेम्स में भारत की शानदार प्रदर्शन

भारत ने 2025 एशियाई यूथ गेम्स में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज की, जहां कुल 48 पदक हासिल किए। इसमें 13 गोल्ड, 18 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज शामिल थे। यह उपलब्धि एशियाई युवा खेलों में सबसे बड़ी मानी गई और इससे भविष्य के युवा खिलाड़ियों को 2026 युथ ओलंपिक्स के लिए क्वालिफाइंग स्लॉट भी मिले। भारतीय युवा एथलीट्स ने कुश्ती, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी और वेटलिफ्टिंग सहित विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन दिखाया।

2. इतिहास रचा: विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत ने गोल्ड जीता

2025 में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल जीता। यह भारत का विश्व चैंपियनशिप में पहला कंपाउंड तीरंदाजी गोल्ड था। टीम में ऋषभ यादव, प्रभात सलुनखे और पृथमेश फुगे जैसे युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे इस खेल में भारत की बढ़ती क्षमता स्पष्ट हुई।

3. एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की शानदार मेडल टैली

भारत ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया और कुल 24 पदक जीते, जिसमें कई गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड शामिल थे। गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों में गोल्ड जीता, जबकि अविनाश साबले और ज्योति याराजी सहित कई युवा एथलीटों ने शीर्ष स्तर पर भारत का नाम रौशन किया।

4. शूटिंग वर्ल्ड कप: भारत ने जीता अपना पहला गोल्ड

20 साल के सम्राट राणा ने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में विश्व चैम्पियनशिप गोल्ड जीता। यह भारत के लिए शूटरिंग वर्ल्ड में एक ऐतिहासिक पल था और इस युवा खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया।

5. विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने दिखाया दम

ग्रेटर नोएडा में आयोजित 2025 के विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप फाइनल्स में जैस्मिन लैंबोरिया ने महिला 57 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड जीता। इसके अलावा नुपुर सेरोन ने +80 किग्रा में सिल्वर हासिल किया, जिससे यह अभियान भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास के कुछ सबसे सफल अभियानों में से एक बन गया। विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स 2025 में भारत ने कुल 20 पदक (9 स्वर्ण, 6 रजत, 5 कांस्य) जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

6. खो-खो विश्व कप 2025: भारत ने जीता विश्व खिताब

भारतीय महिला खो-खो टीम ने 2025 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपनी झोली में डाला। ढाका में हुए फाइनल में चीनी ताइपे को मात देकर यह उपलब्धि भारतीय पारंपरिक खेल की वैश्विक वृद्धि को दर्शाती है।

7. चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय टीम का कमाल

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता। रोहित शर्मा की कप्तानी में यह ऐतिहासिक जीत वनडे क्रिकेट में देश की मजबूत पहुंच को दर्शाती है।

8. शतरंज में भारत का ग्लोबल रिकॉर्ड और प्रतिष्ठित सम्मान

भारत के युवा विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने 2025 में मैग्नस कार्लसन सहित शीर्ष प्रतिभाओं को पराजित किया और प्रतिष्ठित खेल रत्न सहित कई बड़े सम्मान हासिल किए। यह उपलब्धि भारत को अंतरराष्ट्रीय बुद्धि खेलों में उंचा स्थान दिलाती है।

9. भारतीय महिला टीम पहली बार बनी वर्ल्ड चैंपियन

2025 का साल भारतीय महिला क्रिकेट के लिए स्वर्णिम अध्याय बनकर आया, जब टीम इंडिया ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास, संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराया। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतरता बनाए रखी, जबकि युवा खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर बेखौफ प्रदर्शन कर यह साबित किया कि भारतीय महिला क्रिकेट अब नए युग में प्रवेश कर चुका है। यह खिताबी जीत न सिर्फ एक ट्रॉफी थी, बल्कि महिला क्रिकेट को बराबरी, पहचान और सम्मान दिलाने वाला पल भी साबित हुई, जिसने देशभर में लाखों लड़कियों को खेल के मैदान तक पहुंचने का सपना दिखाया।

10. भारत का गौरव बनीं तीरंदाज शीतल देवी

वहीं, पैरा-तीरंदाज शीतल देवी ने वर्ल्ड टाइटल जीतकर देश का मान बढ़ाया। इतना ही नहीं, शीतल ने इतिहास रचते हुए जेद्दा में होने वाले एशिया कप (चरण तीन) के लिए भारत की सक्षम जूनियर टीम में जगह बना ली। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि शीतल अब उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं जो पैरालंपिक के साथ-साथ सक्षम (सामान्य) प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले रही हैं। विश्व कंपाउंड चैंपियन बनने के बाद अब शीतल ने साबित कर दिया है कि सीमाएं शरीर में नहीं, सोच में होती हैं।

11. भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने जीता टी20 विश्व कप खिताब

2025 में भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारतीय टीम ने कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल को सात विकेट से हराया। इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार हो रहा था और भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहा। भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

12. व्यक्तिगत और अन्य खेलों में भारत का ऐतिहासिक दबदबा

साल 2025 में भारत ने केवल टीम खेलों में ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और उभरते खेलों में भी दुनिया भर में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। शतरंज में डी. गुकेश का प्रदर्शन साल भर चर्चा में रहा, जबकि दिव्या देशमुख ने FIDE महिला वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय शतरंज के स्वर्णिम भविष्य की झलक दिखाई। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में 90 मीटर का आंकड़ा पार कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की, और ताइवान एथलेटिक्स ओपन में भारत ने ओवरऑल टेबल टॉप कर अपनी गहराई साबित की। पैरा-स्पोर्ट्स में भी भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ; नई दिल्ली में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 22 पदक जीते, जबकि इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स में 33 पदकों के साथ अब तक का सबसे सफल अभियान रहा। इसके अलावा, नित्तेन किर्त्ताने ने पिकलबॉल वर्ल्ड कप में डबल गोल्ड हासिल किया, और भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने एशिया कप में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर एक नया अध्याय जोड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles