एनएसटी न्यूज, भोपाल। राधारमण समूह के मैदान पर शुरू हुए RGPV स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में इंदौर ने रीवा पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। रीवा ने 20 ओवर में 127/7 रन बनाए। आर्यन सिंह ने 32 और दिव्यांश सोनी ने 25 रन बनाए। इंदौर के दीपेंद्र ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंदौर ने 14.5 ओवर में 128/4 रन बनाकर मैच जीत लिया।दीपेंद्र ने 37 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।

