30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

सीबीएसई एलएनसीटी नेशनल गर्ल्स फुटबॉल ट्रॉफी पर इनफोकस स्कूल वेस्ट बंगाल का कब्जा

भोपाल। एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई नेशनल फुटबॉल गर्ल्स प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज दिनांक 30 नवंबर को इनफोकस स्कूल वेस्ट बंगाल एवं विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार हरियाणा के बीच स्कूल मैदान पर खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने एक-एक गोल कर बराबरी पर रहे। इसके बाद फाइनल मुकाबले के दूसरे हाफ में इनफोकस स्कूल की पूरी टीम विद्या देवी जिंदल स्कूल पर हावी रही दूसरे हाफ में इनफोकस स्कूल ने दो गोल जबकी विद्या देवी जिंदल स्कूल ने एक गोल किया।

इस प्रकार यह फाइनल मुकाबला
इनफोकस स्कूल ने 3/2से जीत कर किताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एडीजी विजय कटारिया जी(आईपीएस), एडीएम भोपाल श्री हरेंद्र नारायण जी (आईएएस), एलएनसीटी ग्रुप के अध्यक्ष श्री जय नारायण चौकसे जी,स्कूल प्राचार्य चैतन्य सक्सेना जी मैनेजर शोभा चौकसे जी एवं सचिव सागर रायकवार द्वारा किया गया। जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरुस्कार प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में दिए गए विशेष पुरस्कार
विजेता टीम- इनफोकस स्कूल वेस्ट बंगाल
उपविजेता टीम – विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार हरियाणा
बेस्ट गोलकीपर- ऋषिका(विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार हरियाणा)
बेस्ट डिफेंडर- अर्पणा डे (इनफोकस स्कूल वेस्ट बंगाल )
बेस्ट स्ट्राइकर- रेहाना (दिल्ली पब्लिक स्कूल बेंगलुरु)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट- वाणी
( स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा )

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles