नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-11 के लिए जारी नीलामी में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स, ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन और मनीष पांडे शनिवार को भारी रकम जुटाने में सफल रहे हैं। लेकिन क्रिस गेल, लसिथ मलिंगा, ईशांत शर्मा, मिशेल मैक्लेघन और जोए रूट जैसे खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।
मलिंगा और मैक्लेघन पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे और मुंबई के पास इन दोनों को एक बार फिर अपने साथ जोड़ने के लिए राइट टू मैच का अधिकार था, लेकिन मुंबई ने उसका उपयोग नहीं किया। पिछले सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेलने वाले स्टोक्स को इस बार राजस्थान ने 12.5 करोड़ की कीमत में अपने साथ जोड़ा। स्टोक्स अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।वहीं दो बार कोलकाता को खिताब दिलाने वाले कप्तान गौतम गंभीर की अपनी घरेलू टीम दिल्ली डेयरडेविल्स में वापसी हुई है। दिल्ली ने गंभीर के लिए 2.8 करोड़ रुपये की कीमत अदा की है। वहीं युवा बल्लेबाज मनीष पांडे के लिए हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई। वहीं पंजाब ने लोकेश राहुल के लिए भी 11 करोड़ खर्च किए हैं।
टीमों के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
क्रिस वोक्स – 7.40 करोड़
उमेश यादव – 4.20 करोड़
ब्रैंडन मैकलम – 3.60 करोड़
क्विंटन डी कॉक – 2.80 करोड़
युजवेंद्र चहल – 6 करोड़
मनन वोहरा- 1.10 करोड़
कॉलिन डि ग्रैंडहोमे – 2.20 करोड़
मोईन अली -1.70 करोड़
विराट कोहली – 17 करोड़
एबी डी विलियर्स – 11 करोड़
सरफराज खान – 3 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स:
शुभनम गिल – 1.80 करोड़
इशांक जग्गी – 20 लाख
दिनेश कार्तिक – 7.40 करोड़
मिचेल स्टार्क – 9.40 करोड़
क्रिस लिन – 9.60 करोड़
पीयूष चावला – 4.20 करोड़
रॉबिन उथप्पा – 6.40 करोड़
कुलदीप यादव – 5.80 करोड़
सुनील नरेन – 12.50 करोड़
आंद्र रसेल – 8.50 करोड़
किंग्स इलेवन पंजाब:
रविचंद्रन अश्विन – 7.60 करोड़
डेविड मिलर – 3 करोड़
मार्कस स्टोइनिस – 6.20 करोड़
युवराज सिंह – 2 करोड़
मयंक अग्रवाल – 1 करोड़
करुण नायर – 5.60 करोड़
केएल राहुल – 5.60 करोड़
आरोन फिंच – 6.20 करोड़
अक्षर पटेल – 12.50 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स:
केदार जाधव – 7.80 करोड़
हरभजन सिंह – 2 करोड़
कर्ण शर्मा – 5 करोड़
अंबाति रायडू – 2.20 करोड़
इमरान ताहिर – 1 करोड़
फाफ डू प्लेसिस 1.60 करोड़
ड्वेन ब्रावो – 6.40 करोड़
शेन वॉटसन – 4 करोड़
रवींद्र जडेजा – 7 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी – 15 करोड़
सुरेश रैना – 11 करोड़
दिल्ली डेयरडेविल्स:
पृथ्वी शॉ – 1.20 करोड़
कॉलिन मुनरो – 1.90 करोड़
गौतम गंभीर – 2.80 करोड़
जेसन रॉय – 1.50 करोड़
अमित मिश्रा – 4 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल – 9 करोड़
मोहम्मद शमी – 3 करोड़
क्रिस मॉरिस – 11 करोड़
श्रेयस अय्यर – 7 करोड़
ऋषभ पंत – 15 करोड़
राजस्थान रॉयल्स:
स्टुअर्ट बिन्नी – 50 लाख
अजिंक्य रहाणे – 4 करोड़
जोस बटलर – 4.40 करोड़
बेन स्टोक्स – 12.50 करोड़
संजू सैमसन – 8 करोड़
राहुल त्रिपाठी – 3.40 करोड़
स्टीवन स्मिथ – 12.50 करोड़
मुंबई इंडियंस:
किरोन पोलार्ड – 5.40 करोड़
मुस्तफिजुर्र रहमान – 2.20 करोड़
सूर्यकुमार यादव – 3.20 करोड़
पैट कमिंस – 5.40 करोड़
रोहित शर्मा – 15 करोड़
हार्दिक पांड्या – 11 करोड़
जसप्रीत बुमराह – 7 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद:
केन विलियमसन – 3 करोड़
रिद्धिमान साहा – 5 करोड़
शिखर धवन – 5.20 करोड़
मनीष पांडे – 11 करोड़
यूसुफ पठान – 1.90 करोड़
कार्लोस ब्रैथवेट – 2 करोड़
शाकिब अल हसन – 2 करोड़
रिकी भुई – 20 लाख
राशिद खान – 9 करोड़
डेविड वॉर्नर – 12.50 करोड़
भुवनेश्वर कुमार – 8.50 करोड़