38.7 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

IPL 2024, RR vs MIP: जानिए राजस्थान और मुंबई मैच में कैसा रहेगा जयपुर के मौसम का मिजाज, हेड 2 हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। लगातार दो जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने अंतिम मैच के लिए जयपुर लौट आई है। इस सीजन 3-1 के रिकॉर्ड के साथ राजस्थान रॉयल्स ने कुछ हद तक अपने किले का पुनर्निर्माण किया है। राजस्थान रॉयल्स 4 अवे और गुवाहाटी में दो ‘घरेलू मुकाबलों’ के लिए रवाना होने से पहले अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने की इच्छुक होगी।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बाद प्रतियोगिता में अपने पैर जमाना शुरू कर दिये हैं। मुंबई इंडियंस भी अपनी जीत की संख्या में इजाफा करना चाहेगी। इन दोनों टीमों ने आखिरी बार अप्रैल की शुरुआत में एक-दूसरे का सामना किया था। तब ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर की बाएं हाथ की सीम और युजवेंद्र चहल की फिरकी मुंबई इंडियंस के लिए बहुत मुश्किल साबित हुई थी और हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम ने लगातार तीसरी हार झेली थी। हालांकि, उसके बाद से मुंबई इंडियंस ने 4 में से 3 मैच जीते हैं।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस हेड 2 हेड रिकॉर्ड्स
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 29 बार खेल चुके हैं। इनमें से राजस्थान रॉयल्स ने 13 और मुंबई इंडियंस (MI) ने 15 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। राजस्थान का मुंबई इंडियंस के खिलाफ अब तक का उच्चतम स्कोर 212 रन है। मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अब तक का उच्चतम स्कोर 214 रन है। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले 5 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है। आखिरी बार ये दोनों टीमें इसी सीजन 1 अप्रैल को एक-दूसरे से भिड़ी थीं। तब मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 125/9 का स्कोर किया था। राजस्थान रॉयल्स ने 15.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

सवाई मानसिंह स्टेडियम पिच रिपोर्ट
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (RR) का मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में है। यहां की पिच स्पोर्टिव प्रकृति की है यानी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए अच्छी रही है। तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को इस पिच से मदद मिलती रही है। पेसर्स को कुछ शुरुआती ओवर्स में परिस्थितियां अनुकूल मिल सकती हैं। सवाई मान सिंह स्टेडियम की बाउंड्री लंबी है। इसका इस्तेमाल स्पिनर्स भी अपना कौशल दिखाने में कर सकते हैं।

जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच ढीली होती जाती है और बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल होती जाती है। बल्लेबाजों को बेहतर स्कोर बनाने के लिए पावरप्ले का सर्वोत्तम इस्तेमाल करने और एक छोर पर टिककर खेलनी की जरूरत है। इस सीजन सवाई मान सिंह स्टेडियम पर खेले गए सभी 4 मुकाबलों में टीमों ने 180 से अधिक रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने दो मुकाबलों में 185 और 193 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया, जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ वे 196 रन का बचाव नहीं कर सके। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस मैदान पर 183 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया। पिच की प्रकृति को देखते हुए टॉस जीतने वाला कप्तान शुरुआत में परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकता है।

आज के मैच के लिए जयपुर मौसम का पूर्वानुमान
मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जयपुर शहर का तापमान दिन में 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और रात में यह 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन रात में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन में 4% और रात में 2% बारिश की संभावना है। हालांकि, इससे मुकाबले पर असर पड़ने की संभावना न के बराबर है। दिन में आर्द्रता 27% और रात में 30% रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles