नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) 17 मई से शुरू होगा। केवल 17 मैच बाकी हैं, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ खेलेंगी। प्लेऑफ की रेस में 7 टीमें हैं, लेकिन गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) क्वालिफायर-1 खेलने की प्रबल दावेदार है। आईपीएल 2025 के शेड्यूल पर गौर करने पर पता चलेगा कि 3 टीमों के बीच अन्य 2 जगहों के लिए लड़ाई है।
ये 3 टीमें पंजाब किंग्स (PBKS), मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) हैं। इन 3 टीमों को आपस में ही भिड़ना है। फिलहाल की स्थिति में मुंबई इंडियंस भले ही चौथे नंबर पर हो, लेकिन उसकी हालत सबसे खराब दिखाई देती है। मुंबई को दो मैच खेलने हैं। दोनों मैच पंजाब और मुंबई से ही है। पंजाब और दिल्ली को भिड़ना है। ऐसे में प्लेऑफ की रेस के लिहाज से 21 मई, 24 मई और 27 मई के मैच महत्वपूर्ण होंगे।
सबसे महत्वपूर्ण मैच
21 मई- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
24 मई- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
26 मई- पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस।
पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ की रेस का गणित
पंजाब किंग्स – मैच: 11, अंक: 15, रनरेट: 0.376
पंजाब किंग्स के पास 21 अंक तक पहुंचने का मौका है। उसे प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। ऐसा होने पर उसके 19 अंक होंगे। 1 जीत यानी 17 अंक के साथ भी वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है अगर मुंबई और दिल्ली में से एक टीम 17 अंक से कम रह जाए।
मुंबई इंडियंस – मैच: 12, अंक: 14, रनरेट: 1.156
मुंबई इंडियंस के पास 18 अंक तक पहुंचने का मौका है। हार्दिक पंड्या की टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। दिल्ली और पंजाब से है मैच हैं। 1 मैच जीतकर 16 अंक से साथ वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन तब हाथ से बात निकल जाएगी। उसे परिणामों पर निर्भर रहना होगा।
दिल्ली कैपिटल्स – खेले: 11, अंक: 13, रनरेट: 0.362
दिल्ली कैपिटल्स के पास 19 अंक तक पहुंचने का मौका है, लेकिन उसे गुजरात, मुंबई और पंजाब से भिड़ना है। तीनों उससे ऊपर हैं। अगर कुछ मुकाबले उसके पक्ष में जाते हैं तो दिल्ली 2 मैच भी जीत जाए तो बात बन जाएगी। 15 अंक के साथ भी वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन तब हाथ में बात नहीं रहेगी। मुंबई और पंजाब से हारने पर उसकी उम्मीदें समाप्त होंगी।