नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के हटने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) मुख्य कोच पद के लिए सौरव गांगुली पर विचार नहीं कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली को कोच बनने में रुचि है, लेकिन डीसी प्रबंधन उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और मुख्य कोच दोनों के तौर पर दोहरी ज़िम्मेदारियां सौंपने में हिचकिचा रहा है। इसके बजाय, गौतम गंभीर जैसे कैंडिडेट पर विचार हो रहा है, जो अपने प्रभावी मार्गदर्शन और कोचिंग के लिए जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स का प्रबंधन कोच की भूमिका के लिए दो पूर्व वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों से बातचीत कर रहा है। हालांकि, इसमें यह जानकारी नहीं दी गई है वो दो नाम कौन हैं, जिनसे बातचीत चल रही है।
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष गांगुली वर्तमान में दिल्ली कैपिट्ल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट केतौर पर में काम कर रहे हैं। वह फ्रैंचाइजी की सहयोगी टीमों की देखरेख के लिए जिम्मेदार हैं। ILT20 में दुबई कैपिटल्स और SA T20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स खेलती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “गांगुली के पास पहले से ही बहुत सी चीजें हैं, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में फ्रैंचाइजी के लिए कई चीजों की योजना बनाते हैं।” दिल्ली कैपिटल्स के प्रबंधन का मानना है कि टीम को गंभीर की तरह ही एक बहुत ही व्यावहारिक कोच की आवश्यकता है, जो क्रिकेट सर्किट का सक्रिय रूप से फॉलो करता हो। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “टीम को एक बहुत ही कुशल कोच की जरूरत है,
जो सर्किट को बहुत सक्रियता से फॉलो करता हो। जैसे गौतम गंभीर करते हैं। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह एक मेंटर के रूप में इतने सफल रहे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों तरह के खिलाड़ियों पर नजर रखते हैं।” मेगा ऑक्शन से पहले नए मुख्य कोच की नियुक्ति पर विचार-विमर्श स्थिरता की इच्छा से उपजा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “प्रबंधन मुख्य कोच पद के लिए कोई अस्थायी व्यवस्था नहीं चाहता है क्योंकि यह मेगा ऑक्शन के ठीक बाद का सीजन है और नया साइकल शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2008 से ही आईपीएल का हिस्सा, लेकिन अबतक एक भी खिताब नहीं जीती है।