नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के प्लेऑफ की रेस से सोमवार (19 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद से हारकर लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के बाहर होने से 2 टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने की लड़ाई हो गई है। अब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में कोई एक टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी।
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 21 मई को दोनों टीमों के भिड़ना है। प्लेऑफ की रेस के लिहाज से यह मैत महत्वपूर्ण होगा। दिल्ली को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। हारने पर वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। मुंबई यह मैच हारी तो भी प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी। उसे आखिरी मैच जीतना होगा। मुंबई के 12 मैच में 14 अंक हैं। वह 1 मैच हारने पर भी 16 अंक तक पहुंच सकती है।
केवल जीत से बनेगी दिल्ली की बात
दिल्ली की केवल जीत से बात बनेगी। दिल्ली के 12 मैच में 13 अंक हैं। वह दोनों मैच जीतने पर 17 अंक पहुंचेगी। एक भी हार पर उसका बोरिया-बिस्तर पैक होगा। दोनों मैच जीतने पर वह प्लेऑफ में होगी। क्योंकि मुंबई के16 अंक ही हो पाएंगे।
21 मई का मैच महत्वपूर्ण
आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस के लिहाज से 3 मैच महत्वपूर्ण हैं। 21 मई को मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच सबसे महत्वपूर्ण मैच होगा। इसी दिन प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम मिल सकती है। दिल्ली को हराकर मुंबई अंतिम-4 में जगह बना सकती है।
पंजाब जीती तो दिल्ली प्लेऑफ में होगी
दिल्ली 21 मई को जीत गई तो 24 मई का मैच महत्वपूर्ण हो जाएगा। पंजाब किंग्स से उसका मुकाबला होगा। भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण धर्मशाला में यह मैच बीच में रोकना पड़ा था। दिल्ली ने पंजाब को हरा दिया तो वह प्लेऑफ में होगी। पंजाब से हारने पर निगाहें 26 मई के मैच पर होंगी। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब किंग्स को हराना होगा। पंजाब जीती तो दिल्ली प्लेऑफ में होगी।