29.6 C
New Delhi
Thursday, April 3, 2025

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ रचा कीर्तिमान, स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी की खास क्लब में एंट्री

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस को आखिरकार आईपीएल 2025 की पहली जीत हासिल हुई। उन्होंने अपने घर पर केकेआर को हराकर जीत का खाता खोला। मुंबई के लिए यह जीत सिर्फ इसलिए खास नहीं थी क्योंकि यह पहली जीत है बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि इस जीत के साथ मुंबई ने केकेआर के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 बार हराया है। यह किसी भी टीम की किसी एक मैदान पर विराधी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केकेआर के ही नाम था। उन्होंने इडन गार्डन पर पंजाब किंग्स के खिलाफ नौ बार जीत हासिल की थी। मुंबई आरसीबी को अपने घर और यहां तक की चिन्नास्वामी में भी 8-8 बार हरा चुका है।

24 – MI बनाम KKR*
21 – CSK बनाम RCB
21 – KKR बनाम PBKS
20 – MI बनाम CSK
20 – KKR बनाम RCB

मुंबई का केकेआर के खिलाफ खास रिकॉर्ड

यह जीत मुंबई की केकेआर के खिलाफ आईपीएल के इतिहास की 24वीं जीत है। कोई और टीम किसी भी विपक्षी को इतनी बार नहीं हरा पाई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स। इस टीम ने आरसीबी को 21 बार हराया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी पंजाब किंग्स को 21-21 बार हरा चुकी है।

आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

24 – MI बनाम KKR*
21 – CSK बनाम RCB
21 – KKR बनाम PBKS
20 – MI बनाम CSK
20 – KKR बनाम RCB

सूर्यकुमार यादव की खास क्लब में एंट्री

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में नौ गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। इन नौ रन के साथ उनके टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे हो गए। वह पांचवें भारतीय हैं जिन्होंने टी20 में 8 हजार का आंकड़ा छुआ है।

टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक रन

12976 – विराट कोहली
11851 – रोहित शर्मा
9797 – शिखर धवन
8654-सुरेश रैना
8007 – सूर्यकुमार यादव*

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles