30.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

IPL 2025: ऑरेंज कैप तालिका, पर्पल कैप तालिका, पॉइंट्स टेबल में भी LSG की छलांग, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गुरुवार 27 मार्च की रात शार्दुल ठाकुर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 34 रन देकर 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। सीजन का यह गेंद से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। आईपीएल 2025 में अब तक 7 मैच हुए हैं। सात मैच बाद शार्दुल ठाकुर IPL 2025 में पर्पल कैप के लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए डबल धमाका करने वाले निकोलस पूरन ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर हैं। सूची में दूसरे नंबर पर भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी (मिचेल मार्श) का ही नाम है। अंक तालिका की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स पहले शीर्ष-5 से बाहर थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत ने उसे दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया।

निकोलस पूरन छक्कों में कर रहे डील

निकोलस पूरन पिछले कुछ समय से जमकर छक्के लगा रहे हैं। आईपीएल 2025 में वह नंबर 3 पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 गेंद में 75 और SRH के खिलाफ 26 गेंद में 70 रन बनाए। निकोलस पूरन 13 छक्के और 12 चौके की मदद से 2 मैच में 145 रन बनाकर ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में शीर्ष पर हैं। इस समय उनके 258.91 से अधिक स्ट्राइक रेट वाला कोई भी बल्लेबाज नहीं है।

ओपनिंग करने वाले मिचेल मार्श दूसरे नंबर पर हैं। वह दो पारियों में 13 चौके और 8 छक्के की मदद से 124 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड तीसरे नंबर पर हैं। आईपीएल 2024 में भी उनका शानदार प्रदर्शन रहा था। ट्रेविस हेड ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पहले मैच में 31 गेंद पर 67 रन बनाए। उन्होंने एलएसजी के खिलाफ 28 गेंद पर 47 रन बनाए।

ऑरेंज कैप तालिका (28 मार्च 2025 की दोपहर 12:00 बजे तक)
खिलाड़ी (टीम) मैच पारी नाबाद रन उच्चतम औसत स्ट्राइक रेट 100 50 0 4s 6s
निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) 2 2 145 75 72.5 258.92 2 12 13
मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स) 2 2 124 72 62 185.07 2 13 8
ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) 2 2 114 67 57 193.22 1 14 6
इशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद) 2 2 1 106 106* 106 220.83 1 1 11 6
ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स) 2 2 103 70 51.5 163.49 1 10 6
क्विंटन डिकॉक (कोलकाता नाइट राइडर्स) 2 2 1 101 97* 101 153.03 1 9 6
श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) 1 1 1 97 97* 230.95 1 5 9
संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) 2 2 79 66 39.5 164.58 1 9 4
बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) 1 1 74 74 74 180.48 1 5 6
अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स) 2 2 74 56 37 160.86 1 7 5
शार्दुल ठाकुर ने उठाया पूरा फायदा

शार्दुल ठाकुर दो मैच में छह विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। मोहसिन खान की जगह चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पहले मैच में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि, उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स से हार गए। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तगड़ी बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ उन्होंने पहले तीसरे ओवर में लगातार गेंद पर अभिषेक शर्मा और इशान किशन को आउट किया। बाद में अभिनव मनोहर और मोहम्मद शमी को पवेलियन की राह दिखाई।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नूर अहमद इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, मैच में सर्वश्रेष्ठ रिटर्न के मामले में शीर्ष पर हैं। मुंबई इंडियंस (MI) पर CSK की शुरुआती जीत में 18 रन देकर 4 विकेट लेने के उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें इस सीजन में चेहते खिलाड़ियों में से एक बना दिया है। आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 29 रन देकर 3 विकेट लेने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के क्रुणाल पंड्या तीसरे स्थान पर हैं।

पर्पल कैप तालिका (28 मार्च 2025 की दोपहर 12:00 बजे तक)
खिलाड़ी (टीम) मैच पारी गेंदें फेंकी ओवर मेडन रन विकेट BBI औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 5
शार्दुल ठाकुर (लखनऊ सुपर जायंट्स) 2 2 36 6 53 6 4/34 8.83 8.83 6 1
नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) 1 1 24 4 18 4 4/18 4.5 4.5 6 1
खलील अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) 1 1 24 4 29 3 3/29 9.66 7.25 8
क्रुणाल पंड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 1 1 24 4 29 3 3/29 9.66 7.25 8
बी साई किशोर (गुजरात टाइटंस) 1 1 24 4 30 3 3/30 10 7.5 8
विग्नेश पुथुर (मुंबई इंडियंस) 1 1 24 4 32 3 3/32 10.66 8 8
मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) 1 1 24 4 42 3 3/42 14 10.5 8
तुषार देशपांडे (राजस्थान रॉयल्स) 2 2 30 5 51 3 3/44 17 10.2 10
वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स) 2 2 48 8 60 3 2/17 20 7.5 16
हर्षल पटेल (सनराइजर्स हैदराबाद) 2 2 36 6 62 3 2/34 20.66 10.33 12
IPL 2025 – Points Table (28 मार्च 2025 की दोपहर 12:00 बजे तक)
टीमें मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रनरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 1 0 0 0 2 2.137
लखनऊ सुपर जायंट्स 2 1 1 0 0 2 0.963
पंजाब किंग्स 1 1 0 0 0 2 0.55
चेन्नई सुपर किंग्स 1 1 0 0 0 2 0.493
दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 0 0 2 0.371
सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 0 0 2 -0.128
कोलकाता नाइट राइडर्स 2 1 1 0 0 2 -0.308
मुंबई इंडियंस 1 0 1 0 0 0 -0.493
गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 0 0 -0.55
राजस्थान रॉयल्स 2 0 2 0 0 0 -1.882

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles