29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज और पर्पल-ऑरेंज कैप रेस में खिलाड़ी

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में 63 मैच हो गए हैं और प्लेऑफ की 4 टीमें भी मिल गई हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (21 मई) को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बनाई। प्लेऑफ की रेस भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन क्वालिफायर-1 खेलने की जंग आगे जारी रहेगी। ऐसे में ये चारों टीमें ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहेंगी।

ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंद पर 73 रन की पारी खेली और यशस्वी जायसवाल से आगे निकल गए। ऑरेंज कैप पर फिलहाल साई सुदर्शन का कब्जा है। शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के 600 से ज्यादा रन हैं। विराट कोहली 5वें नंबर पर हैं। केएल राहुल ने 11 रन की पारी खेली, लेकिन वह इस सीजन 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए।

पर्पल कैप रेस में बुमराह

पर्पल कैप रेस की बात करें तो मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने केएल राहुल का विकेट लिया। वह जोश हेजलवुड से आगे निकलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए। प्रसिद्ध कृष्णा के पास फिलहाल ऑरेंज कैप है। उन्होंने 21 विकेट लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद के भी 21 विकेट हैं। जोश हेजलवुड चौथे और वरुण चक्रवर्ती 5वें नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराह के 9 मैच में 16 विकेट हो गए हैं। वह छठे नंबर पर हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट लिए।

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल

IPL 2025 ऑरेंज कैप

IPL 2025 पर्पल कैप

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles