नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल खिताब रिकॉर्ड पांच बार अपने नाम किए हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह अंक तालिका में दसवें स्थान पर रही। इस असफलता के बाद सीएसके प्रबंधन ने आईपीएल 2026 को ध्यान में रखते हुए टीम में बड़े बदलाव किए। अगले सीजन से पहले हुई मिनी नीलामी में फ्रेंचाइज़ी ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताया और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया।
AI ने IPL 2026 के लिए चुनी CSK की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, राहुल चाहर और मैट हेनरी जैसे खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल किया। अब अगले सीजन में सीएसके जोरदार वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी और छठी बार आईपीएल चैंपियन बनने का लक्ष्य रखेगी। इसी कड़ी में, टीम की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है, इसका चयन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने किया है।
गूगल जेमिनी ने सीएसके की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में ओपनर के तौर पर संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को चुना है। सीएसके ने संजू सैमसन को राजस्थान से ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा था। जेमिनी की प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी क्रम के तीसरे नंबर पर टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दी गई है, जबकि इसके बाद ब्रेविस और शिवम दुबे को शामिल किया गया। एमएस धोनी को बैटिंग ऑर्डर में आठवें स्थान पर रखा गया है, वहीं कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को भी टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें सीएसके ने मिनी नीलामी में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

गूगल जेमिनी द्वारा चुनी गई सीएसके की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, एमएस धोनी, राहुल चाहर, मैट हेनरी, नूर अहमद।
चैट जीपीटी द्वारा चुनी गई सीएसके की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, एमएस धोनी, नूर अहमद, खलील अहमद, नाथन एलिस, मैट हेनरी।