IPL 2026: गिल-साई की ओपनिंग, कहां खेलेंगे सुंदर; AI ने GT की टीम घोषित

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस (GT) ने पांच नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इसमें जेसन होल्डर, टॉम बैंटन और ल्यूक वुड जैसे खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा गया। इससे पहले GT के पास कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, ग्लेन फिलिप्स और राशिद खान जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।

आईपीएल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टूर्नामेंट के अंत में मोमेंटम जारी नहीं रख पाई। वह 18 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही। एलिमिनेटर में उसे मुंबई इंडियंस (MI)से हार का सामना करना पड़ा था। गिल की कप्तानी, आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी की मार्गदर्शन में टीम दूसरी बार खिताब जीतना चाहेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 का चयन किया। इस प्रक्रिया में चैट जीपीटी, परपेक्सिलिटी और ग्रोक जैसी AI तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, नंबर-4 पर वाशिंगटन सुंदर और शाहरुख खान में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

चैट जीपीटी द्वारा चुनी गई गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स – साई किशोर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा।

परपेक्सिलिटी द्वारा चुनी गई गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया/ जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स – मोहम्मद सिराज, आर साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, कुमार कुशाग्र।

ग्रोक द्वारा चुनी गई गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान,ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर्स – प्रसिद्ध कृष्णा, ल्यूक वुड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here