35.7 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत कब होगी? तारीख दो दिन आगे खिसकने के संकेत

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और कई फ्रेंचाइज़ियों ने अपने-अपने ट्रेनिंग कैंप भी लगा दिए हैं। इस बीच खबरें हैं कि टूर्नामेंट का आगाज़ मार्च के आखिरी सप्ताह में हो सकता है। हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक आईपीएल 2026 की शुरुआत दो दिन आगे बढ़ाई जा सकती है, वहीं पहला मुकाबला किस दिन खेला जाएगा, इस पर फिलहाल अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।

बीसीसीआई ने अभी तक ये नहीं बताया है कि आईपीएल 2026 का पहला मैच कब खेला जाएगा। हालांकि पहले संभावना जताई जा रही थी कि 26 मार्च को पहला मुकाबला होगा, लेकिन अब लगता है कि तारीख एक दो दिन आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इस बारे में बीसीसीआई की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। क्रिकबज के हवाले से पता चला है कि बीसीसीआई पहला मुकाबला 28 मार्च को करा सकता है, लेकिन 29 मार्च के बारे में भी विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि 28 को शनिवार है और 29 मार्च को रविवार पड़ रहा है। जो कि फैंस के लिए भी मुफीद हो सकता है।

इस बीच उम्मीद की जा रही है कि मार्च के पहले सप्ताह में ही बीसीसीआई की ओर से आईपीएल के पूरे सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। बीसीसीआई ने हालांकि 26 मार्च से आईपीएल के शुरू होने का ऐलान तो नहीं किया था, लेकिन भीतर ही भीतर इसकी चर्चा की जा रही थी। साथ ही जब नीलामी का आयोजन किया गया था, तब टीमों को यही संभावित तारीख बताई गई थी। पहले फाइनल के लिए 31 मई की तारीख तय की गई थी, लेकिन अब लगता है कि इसे भी आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इन सभी का ऐलान होना अभी बाकी है।

दरअसल जल्द ही पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम में चुनाव होने हैं। जब आईपीएल होता है, उसी दौरान चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में आईपीएल के मैचों की तारीख और चुनाव की तारीखें आपस में ना टकराएं, इसलिए इंतजार किया जा रहा है। पहले तय किया गया था कि चुनाव आयोग की ओर से जब विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा, उसके बाद ही आईपीएल के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। लेकिन अब देरी काफी ज्यादा हो रही है, इसलिए हो सकता है कि शेड्यूल का ऐलान अगले सप्ताह कर दिया जाए। हालांकि अभी आधे शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा, उसके बाद जब चुनावों की तारीख आ जाएंगी तब पूरा प्रोग्राम घोषित किया जाएगा, साथ ही अगर कोई बदलाव होगा तो उसके बारे में भी बाद में बताया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles