29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

आईपीएल नीलामी 2026: मिनी ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग और पूरी अपडेट

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए नीलामी का मंच अबु धाबी में तैयार हो चुका है। इस बार ऑक्शन में 350 से अधिक खिलाड़ियों के नाम आएंगे, जिनमें से अधिकतम 77 खिलाड़ियों की ही किस्मत खुल पाएगी। ऑक्शन का सबसे बड़ा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, जिसमें 40 खिलाड़ियों के नाम रजिस्टर किए गए हैं।

इसके अलावा, सबसे कम 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर 277 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। केकेआर की टीम इस ऑक्शन में सबसे बड़े 64 करोड़ 30 लाख रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। टीम के पास सबसे ज्यादा 13 खाली स्लॉट भी हैं, जिनमें से 6 विदेशी खिलाड़ी भी खरीदे जा सकते हैं। यह ऑक्शन लगातार दूसरी बार भारत के बाहर आयोजित किया जा रहा है।

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी सवालों की जानकारी:-
  • आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन कब होगा?
    आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को होगा।
  • आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन कहां होगा?
    आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबु धाबी के एतिहाद एरिना में होगा।
  • आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?
    आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे और लोकल समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे शुरू होगा।
  • आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण कहां देख पाएंगे?
    आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर होगा।
  • आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles