एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्यप्रदेश सिंचाई (जल संसाधन) विभाग स्पोर्ट्स क्लब की 34वीं अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता इस वर्ष 14 से 19 दिसंबर तक रीवा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल्स शिविर 8 और 9 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। स्पोर्ट्स क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनीष मंडलिक ने बताया कि भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, इंदौर, रीवा और जबलपुर के सभी क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्षों को ट्रायल्स के आयोजन की सूचना दी गई है। सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से टीमों का चयन नियत तिथियों पर पूर्ण करें। आगामी प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, लॉन टेनिस और टेबल टेनिस जैसे खेल शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विभागीय कर्मचारियों में खेल भावना और टीम वर्क को प्रोत्साहित करना है।
सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब की अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल्स 8-9 नवंबर को
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

