33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

इशान किशन ने मचाया धमाल, 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। छक्के लगाने के मामले में वह अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव से भी आगे रहे और पूरी सीरीज में पहले नंबर पर काबिज रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इशान ने लगातार असरदार पारियां खेलीं, तेज रन बनाए और टीम के लिए अपनी अहमियत एक बार फिर साबित कर दी।

इशान किशन बने छक्कों के बादशाह, सीरीज में लगाए सबसे ज्यादा सिक्स

कीवी टीम के खिलाफ पांचवें मुकाबले में इशान किशन ने ऐसी पारी खेली जो उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाएगी। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक था, जिसे उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में पूरा किया। इशान ने 103 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। इसी दमदार प्रदर्शन की बदौलत वह पूरी टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने।

इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में चार मैच खेले थे और इस दौरान उन्होंने कुल 215 रन बनाए जिसमें सबसे ज्यादा 16 छक्के शामिल थे जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यानी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने 5 मैचों में 182 रन बनाए और 15 छक्के लगाए। इस सूची में तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 5 मैचों में सबसे ज्यादा 242 रन बनाए और 14 छक्के उनके बल्ले से निकले।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच पारी रन छक्के
इशान किशन 4 4 215 16
अभिषेक शर्मा 5 5 182 15
सूर्यकुमार यादव 5 5 242 14
शिवम दुबे 5 4 117 12
ग्लेन फिलिप्स 5 5 176 9

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles