36.8 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इशान किशन पर टूटा दुखों का पहाड़, फिर भी दिखाया हौसला

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने रविवार (9 मार्च) को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत में बिहार के लाल इशान किशन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया और विकेटकीपिंग करते हुए तीन कैच भी पकड़े। मैच के बाद वह टीम के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए और अपने निजी दुख को सामने नहीं आने दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दरअसल फाइनल से पहले इशान किशन को बड़ा सदमा लगा था, जब उन्होंने अपनी चचेरी बहन और जीजा को खो दिया। इस दुखद घटना के कारण उनके पिता प्रणव पांडे भी फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद नहीं पहुंच सके, लेकिन इशान ने हिम्मत दिखाते हुए टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार (8 मार्च) को प्रणव पांडे विमान पकड़ने के लिए पटना एयरपोर्ट रवाना हुए तो उन्हें कार दुर्घटना की दिल तोड़ देने वाली खबर मिली। सिलीगुड़ी में इशान की चचेरी बहन और जीजा शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों की मौत हो गई, लेकिन दो बच्चे बच गए। इनमें से एक केवल छह महीने का है और दूसरे की उम्र 3 साल है।

दिल परिवार के साथ था, लेकिन देश के लिए खेले इशान किशन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने इस दुखद घटना पर कहा, “अनर्थ हो गया। हम लोग बहुत बड़ी मुसीबत में हैं और पूरा परिवार सदमे में है। इशान हमसे मिलने आना चाहता था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की वजह से वह वापस नहीं आ सका। वह बहुत परेशान है।” इस कठिन समय के बावजूद इशान ने मैदान पर खुद को संभाले रखा। फाइनल में उन्होंने टूर्नामेंट का अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। पचास रन पूरे करने के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर बैट उठाकर अभिवादन किया और फिर आसमान की तरफ देखा। इशान को पहले कभी इस तरह जश्न मनाते नहीं देखा गया था, जिससे साफ था कि वह यह पारी अपने खोए हुए अपनों को समर्पित कर रहे थे।

फाइनल से पहले प्रैक्टिस में भी उदास नजर आए इशान किशन

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से एक दिन पहले शनिवार को हुए अभ्यास सत्र में भी इशान किशन हमेशा की तरह खुशमिजाज नजर नहीं आए। निजी दुख का असर उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आम दिनों की तरह लंबी बल्लेबाजी भी नहीं की और फील्डिंग कोच टी. दिलीप के साथ ड्रिल के दौरान भी काफी मायूस दिखे। आमतौर पर इशान ट्रेनिंग सेशन में ऊर्जा भर देते हैं, लेकिन उस दिन वह शांत और उदास नजर आए। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उन्होंने खुद को पूरी तरह संभाला और मैदान पर बिल्कुल टूटे हुए नहीं दिखे। इशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अहम रन बनाए और विकेटकीपिंग में भी तीन कैच पकड़कर भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles