15.1 C
New Delhi
Sunday, February 2, 2025

वर्ल्ड स्नूकर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी ईशिका

भोपाल। मध्यप्रदेश की युवा अंतरराष्ट्रीय क्यू खिलाड़ी ईशिका शाह चीन में 9 जुलाई से होने वाली वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके पहले भी शाह दो बार वर्ल्ड चैपियनशिप मे देश के लिए कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। यह दूसरा मौका है, जब ईशिका चीन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी।
इससे पहले हुए ट्रॉयल्स में ईशिका ने पहला स्थान हासिल कर स्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया था। ईशिका स्नूकर के से साथ ही बिलियर्ड्स अंडर-21 वर्ग में देश ने नंबर-1 खिलाड़ी है। वे चार साल से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्थित अकादमी मे नियमित अभ्यास कर रही हैं। इंदौर में हुई राष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर ईशिका ने पहला स्थान हासिल किया था। राष्ट्रीय स्पर्धा के टॉप-8 खिलाड़ियों का चयन ट्रॉयल्स के लिए किया जाता है। इसके बाद आठ खिलाड़ियों के बीच स्पर्धा कराई जाती आैर शीर्ष तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय दल में होता है। ईशिका ने बेल्जियम में 2016 में खेली गई वर्ल्ड चैंपियनशिप के अंडर-18 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीता था। 2017 में भी चीन में खेली गई इसी चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान अपने नाम किया था।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles