फातोरदा। अंक तालिका में अंतिम स्थान पर काबिज एफसी गोवा ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन के मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया।
मुंबई को पिछले मुकाबले में शिकस्त देने वाली गोवा ने अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बार फिर दमदार खेल दिखाया और मेहमान टीम की जीत की उम्मीदों को ध्वस्त किया। इस ड्रॉ हुए मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। मुंबई जहां 11 मैचों से 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है वहीं गोवा एक स्थान के सुधार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गयी है। उसके 11 मैचों से 11 अंक हो गए हैं और वो नॉर्थईस्ट यूनाइटेड (10 अंक) से एक स्थान ऊपर पहुंच गयी है। गोवा जहां इस मुकाबले में मुंबई के खिलाफ लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरी थी वहीं मुंबई जीत हासिल कर नंबर वन स्थान हासिल करने के लक्ष्य को साथ लिए थी। गोवा ने लीग के पहले चरण में मुंबई को 1-0 से शिकस्त दी थी। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में चला कड़ा संघर्ष दूसरे हाफ में भी जारी रहा। दोनों ही टीमें एक दूसरे की रक्षपंक्ति को भेदने में नाकाम रहीं और अंतत: मैच बिना गोल के ही समाप्त हुआ। स्थानीय दर्शकों को अपनी टीम के न जीतने से मायूसी जरूर हाथ लगी लेकिन उन्हें संतोष है कि टीम ने बेहतरीन लय में खेल रही मुंबई की टीम को जीतने भी नहीं दिया।
आईएसएल: गोवा ने मुंबई को ड्रॉ पर रोका
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

