34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ISSF World Cup: पहले दिन भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन रहा कमजोर

नई दिल्ली: भारत का आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में पहले दिन निराशाजनक प्रदर्शन रहा, क्योंकि उसकी 10 मीटर एयर पिस्टल और राइफल मिश्रित टीमें मंगलवार को फाइनल में जगह बनाने में असफल रहीं। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में दोनों भारतीय जोड़ियां क्वालीफिकेशन में क्रमशः 11वें और 13वें स्थान पर रही, जबकि 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में भारतीय टीमें 14वें और 34वें स्थान पर रही।

सुरभि राव और युवा अमित शर्मा की जोड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल में 594 के कुल क्वालीफिकेशन राउंड स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रही। सुरभि ने 284 और शर्मा ने 290 अंक प्राप्त किए। क्वालीफिकेशन में चीन ने 585 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में चेक गणराज्य को 17-5 से हराया।

ओलंपियन रिदम सांगवान और निशांत रावत की भारतीय जोड़ी 21 टीमों में 571 अंकों के साथ 13वें स्थान पर रही। रिदम ने 299 अंक बनाए, जबकि 23 वर्षीय रावत ने 282 अंक ही हासिल किए। 10 मीटर एयर राइफल में, एशियाई खेलों की व्यक्तिगत कांस्य पदक विजेता रमिता जिंदल और मदीनेनी उमामहेश की जोड़ी 628.6 अंकों के साथ 14वें स्थान पर रही। रमिता ने 312.9 और उमामहेश ने 315.7 अंक बनाए।

पेंग शिनलू (318.5) और दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शेंग लिहाओ (318.4) की चीनी जोड़ी ने 636.9 का विश्व रिकॉर्ड स्कोर बनाकर क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया। ओलंपियन दिव्यांश सिंह पंवार (309.3) और मेघना सज्जनार (312.8) की भारतीय जोड़ी 36 टीमों में 622.1 अंकों के साथ 34वें स्थान पर रही। भारत ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुल 24 खिलाड़ियों को भेजा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles