34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आईटीबीपी सात स्वर्ण पदक के साथ रोइंग में बनी चैंपियन

भोपाल। आईटीबीपी ने 17वीं अखिल भारतीय पुलिस गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता में सात स्वर्ण के साथ ओवरआल चैंपियनशिप अपने नाम की। बड़ी झील पर आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण शनिवार को गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह करेंगे। शुक्रवार को 500 मीटर रोइंग के फाइनल खेले गए। इसमें आईटीबीपी ने सिंगल स्कल,काकलेस पेयर में स्वर्ण जीते। डबल स्कल में बीएसएफ ने बाजी मारी। काकलेस फोर में पंजाब को स्वर्णिम सफलता मिली। दूसरे चरण में 500 मीटर कयाकिंग के फाइनल भी हुए। के-1 में बीएसएफ, के-2 में एसएसबी, के-4 में सीआरपीएफ ने स्वर्ण जीते। प्रतियोगिता के आखिरी दिन 200 मीटर के मुकाबले होंगे। विजेताओं को एडीजी पवन जैन, एसएल थाउसेन और केटी वाइफे ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles