नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में आरसीबी ने आठ खिलाड़ियों पर दांव लगाया था। वेंकटेश अय्यर पर फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा 7 करोड़ रुपए खर्च किए थे। वहीं 2 करोड़ बेस प्राइस वाले जैकब डफी को भी टीम ने अपने स्क्वाड में शामिल किया। डफी का साल 2025 में प्रदर्शन कमाल का रहा है और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल 2026 में वह जोश हेज़लवुड के साथ आरसीबी की बॉलिंग आक्रमण में ‘तुरुप का इक्का’ साबित हो सकते हैं।
जैकब डफी ने साल 2025 में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 81 विकेट हासिल किए हैं। वह इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ही नहीं हैं, बल्कि दुनियाभर में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने रिचर्ड हेडली के 40 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। डफी अब न्यूजीलैंड के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जबकि हेडली ने 1985 में 79 विकेट अपने नाम किए थे।
न्यूजीलैंड के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट
जैकब डफी: 81 विकेट
रिचर्ड हेडली: 79 विकेट
डेनियल विटोरी: 76 विकेट
ट्रेंट बोल्ट: 72 विकेट
साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट
जैकब डफी: 81 विकेट, 39 पारी (न्यूजीलैंड)
ब्लेसिंग मुजरबानी: 65 विकेट, 34 पारी (जिम्बाब्वे)
मैट हेनरी: 65 विकेट, 29 पारी (न्यूजीलैंड)
अली दाऊद: 63 विकेट, 37 पारी (बहरीन)
कुलदीप यादव: 60 विकेट, 28 पारी (भारत)
जैकब डफी का शानदार प्रदर्शन: साल 2025 में बनाया रिकॉर्ड
जैकब डफी ने अगस्त 2025 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस साल उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में 25 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा, 11 वनडे मैचों में उन्होंने 21 और 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 35 विकेट हासिल किए। आरसीबी ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। डफी आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए एक ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी का स्क्वाड
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रसिख डार सलाम, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विकी ओस्तवाल।

