27 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

भारत-इंग्लैंड टेस्ट: जायसवाल-आकाश दीप चमके, जाडेजा और सुंदर ने भी जड़े अर्धशतक, इंग्लैंड के सामने 374 रन का पहाड़

लंदन. भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए अब भी 324 रन चाहिए। ज़ैक क्रॉली (14) का विकेट सिराज ने लिया, जबकि बेन डकेट (34*) टिके हुए हैं। भारत ने पहली पारी में 224 और दूसरी में 396 रन बनाए, जिससे उसने इंग्लैंड के सामने 374 रन का मजबूत लक्ष्य रखा।

आकाश, सुंदर और जाडेजा के अर्धशतक

दूसरी पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल (118 रन) और आकाश दीप (66 रन) ने शानदार पारियां खेलीं। वॉशिंगटन सुंदर (53) और रवींद्र जाडेजा (53) ने भी उपयोगी योगदान दिया। पहली पारी में करुण नायर ने 57 रन बनाकर टीम को संभाला था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ी लड़खड़ाती रही। इंग्लैंड की ओर से टंग ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और कुल मिलाकर मैच में 8 विकेट झटके।

इंग्लैंड को 247 पर समेटा

इंग्लैंड की पहली पारी में भी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने धारदार गेंदबाज़ी करते हुए 4-4 विकेट चटकाए और इंग्लैंड को 247 पर समेट दिया। रूट और ब्रूक के अलावा कोई बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत के गेंदबाज़ों ने पहले भी और दूसरी पारी में भी इंग्लिश बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाए रखा है।

यादगार जीत दर्ज करने का मौका

अब मैच की दिशा चौथे दिन तय होगी। इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन की ज़रूरत है जबकि भारत को 9 विकेट। दोनों टीमें जीत के लिए जी-जान से कोशिश कर रही हैं। ओवल टेस्ट अब निर्णायक मोड़ पर है और क्रिकेट प्रेमियों को अगले दिन का बेसब्री से इंतज़ार है। अगर भारत यह मैच जीतता है तो यह विदेशी धरती पर उसकी एक और यादगार जीत होगी।

आकाश दीप बने ‘नाइट वॉचमैन’ हीरो

आकाश दीप 2011 के बाद पहले भारतीय नाइट वॉचमैन बने हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल मैदान पर 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले यह कारनामा अमित मिश्रा ने किया था, जिन्होंने 2011 में ओवल टेस्ट में 84 रन की पारी खेली थी। आकाश दीप ने अपनी 66 रन की पारी में 12 चौके लगाए और भारत की दूसरी पारी को मज़बूती दी। उनका यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए अहम साबित हुआ, क्योंकि उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर साझेदारी की नींव रखी और इंग्लैंड के सामने 374 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा।

रोहित शर्मा पहुंचे ओवल टेस्ट देखने

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को ओवल टेस्ट का रोमांच देखने स्टेडियम पहुंचे। उनके मैदान पर दिखते ही दर्शकों ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। रोहित की मौजूदगी ने टीम के मनोबल को भी बढ़ाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles