भोपाल। जीन-चृस्तोफे गोन्नेऔद (आई.सी.एफ पैरा केनो एक्सपेर्ट कोच ,इंटरनेशनल पैरा केनो क्लास्सीफिएर,पैरा केनो कमिटी मेम्बर 2012-2024,) भारत पहुँचे। इस दौरान उन्होंने पैरा केनो खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से संवाद किया साथ ही साथ पैरा कैनो की बारीकियों से भी अवगत कराया।
उनके आने से भारतीय टीम को बहुत लाभ प्राप्त होगा क्योंकि अगले माह भारतीय पैरा टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए पोलैंड रवाना हो रही है।इस संबंध में चेयरपर्सन इंडियन क्याकिंग कैनौईग एसोसिएशन मयंक ठाकुर ने बताया की जीन बहुत ही अनुभवी प्रशिक्षक हैं और पूर्व के वर्षों में हमने कई ट्रेनिंग प्रोग्राम फ्रांस में जाकर उनके साथ अटेंड किए हैं। उनका आना यहां बहुत ही सुखद है।इंडियन कयाकिंग केनोइंग संघ को इस बात के लिए धन्यवाद। इस मौके पर जीन ने कहा कि यहा कया कैनौ का इतना अच्छा माहौल है की हार्ट ऑफ सिटी में बहुत ही कम ट्रेनिंग सेंटर ओर विदेशों में भी देखने को नहीं मिलते हैं। भारतीय पैरा कैनोइंग जो ओलंपिक तक क्वालीफाई कर चुकी है व एशियन गेम्स में भी मेडल होल्डर है साथ ही साथ एशिया चैंपियनशिप में नंबर वन रही। पैरा केनो का भारत व भोपाल में काफी स्कोप है। उन्होंने मध्य प्रदेश के पैरा कैनोइंग प्रशिक्षक व भारतीय टीम के प्रशिक्षकों से संवाद किया और वे लगातार तीन दिन तक छोटे तालाब स्थित मध्य प्रदेश कयाकिंग कैनो एसोसिएशन के बोट क्लब पर सुबह शाम खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे l

