41.3 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

जालम सिंह ने भोपाल को दिलाया कांस्य पदक

भोपाल। आरक्षक जालम सिंह ने पुलिस की विसबल दक्षिणी जोन अंतर वाहिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले ही दिन 1500 मीटर दौड़ में भोपाल को कांस्य पदक दिलाया। जबकि छिंदवाड़ा ने स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया।

इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल केएन तिवारी ने इस प्रतियोगिता का उदघाटन किया। लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को 8वीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा के विश्वनाथ उद्दे और प्रवीण कुमार ने क्रमश: 04:49:43 और 05:11:56 का समय निकालते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम कर लिए। जबकि भोपाल के जालम सिंह ने 05:14:32 मिनट का समय निकाला। इसमें आठ वाहिनी की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। यह प्रतियोगिता 18 सितंबर तक खेली जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles