33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

जहां हॉकी सीखी, वहीं मिला सम्मान, जूनियर वर्ल्ड कप कांस्य विजेता अंकित पाल का भव्य अभिनंदन

एनएसटी न्यूज, ग्वालियर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी, ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम में जूनियर हॉकी विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित पाल का सम्मान किया गया। इसी अवसर पर दर्पण हॉकी फीडर सेंटर में आयोजित अंकित पाल एकादश और अर्जुन शर्मा एकादश के बीच हॉकी टेस्ट सीरीज का फाइनल मुकाबला भी खेला गया, जिसमें अंकित पाल एकादश ने रोमांचक मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की।

फाइनल मैच की शुरुआत तेज रही। 11वें मिनट में अहान शर्मा ने शानदार मैदानी गोल कर अंकित पाल एकादश को बढ़त दिलाई, लेकिन अर्जुन शर्मा एकादश के कप्तान ध्रुव शर्मा ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। निर्णायक क्षणों में अंकित पाल एकादश के कप्तान वंश श्रीवास्तव ने आकर्षक मैदानी गोल दागकर टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष प्रताप सिंह राठौड़ रहे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्याम श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की तथा सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एनआईएस हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संगीता दीक्षित ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles